Soni Razdan Post: बेटी की विदाई के बाद इमोशनल हुईं आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान, रणबीर कपूर को बताया अपना बेटा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 15, 2022, 01:15 AM IST

Soni Razdan post on Ranbir Kapoor and Alia Bhatt: कपूर और भट्ट फैमिली अपनी नई बहू और दामाद का स्वागत कर रहे हैं। आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान ने बेटी आलिया और दामाद के लिए खास पोस्ट लिखा है। जानिए क्या लिखा सोनी राजदान ने...

Soni Razdan Post: बेटी की विदाई के बाद इमोशनल हुईं आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान, रणबीर कपूर को बताया अपना बेटा

Soni Razdaan post on Ranbir Kapoor Alia Bhatt: मिस्टर एंड मिसेज कपूर यानी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के बाद कपूर परिवार के सदस्य अपनी नई बहू का स्वागत कर रहे हैं। वहीं, आलिया भट्ट की मम्मी सोनी राजदान ने अपने दामाद रणबीर कपूर का खास अंदाज में स्वागत किया। सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर के लिए एक खास पोस्ट लिखा है।

सोनी राजदान ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'वह कहते हैं कि जब आप एक बेटी को खोते हैं तो एक बेटे को पा लेते हैं। मैं कहती हूं कि मुझे एक बेहद अच्छा बेटा मिला है, एक प्यारा सा परिवार और मेरी प्यारी, डार्लिंग बेटी हमेशा हमारे साथ हैं। रणबीर और आलिया आप दोनों को ढेर सारा प्यार, आशीर्वाद और एक साथ इस नए सफर के लिए बहुत-बहुत बधाई। तुम्हें हमेशा प्यार करने वाली मां।' सोनी राजदान के इस पोस्ट पर सेलेब्स उन्हें ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।  

Soni Razdaan Alia Bhatt

करीना कपूर ने नई बहू का किया स्वागत
करीना कपूर ने घर की नई बहू का स्वागत किया। करीना कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'हमारा दिल प्यार से भर गया है। परिवार में आपका स्वागत है मेरी प्यारी आलिया।' वहीं, करण जौहर ने भी खास अंदाज में आलिया और रणबीर को बधाई दी। करण ने लिखा, 'ऐसे ही दिनों के लिए हम जीते हैं। मेरी प्यारी आलिया भट्ट जिंदगी के इस खूबसूरत कदम पर मेरा प्यार और आशीर्वाद तुम्हारे साथ चलेगा। रणबीर आई लव यू, आज से हमेशा!  तुम मेरे दामाद हो।'   

करीना कपूर की इंस्टा स्टोरी

ऐसा था रणबीर-आलिया का आउटफिट
आलिया भट्ट ने अपनी शादी के लिए सब्यसाची का डिजाइन की हुई सिंपल साड़ी चुनी है। वहीं, उन्होंने इस लुक को लाइट मेकअप से कंप्लीट किया। रणबीर कपूर ने भी सिल्क फैब्रिक की शेरवानी पहनी थी, जिसमें एम्ब्रॉयडरी की गई थी। 

रणबीर की शेरवानी पर अनकट डायमंड कट वाले बटन थे। साथ में सिल्क का ऑर्गेन्जा फैब्रिक का साफा और जरी वर्क वाली शॉल दी गई थी। रणबीर ने सब्यसाची की हेरिटेज जूलरी में डायमंड, एमरल्ड और कई तार वाला पर्ल नेकलेस शामिल है।

End of Article