Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding first Pic: सामने आईं आलिया और रणबीर की शादी की पहली तस्वीरें, दुल्हन ने बताया बालकनी में क्यों लिए फेरे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2022, 07:42 PM IST

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding first Pic: बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर और क्यूट गर्ल आलिया भट्ट हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं। दूल्हा और दुल्हन की पहली फोटो सामने आ गई है।

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding first Pic: सामने आईं आलिया और रणबीर की शादी की पहली तस्वीरें, दुल्हन ने बताया बालकनी में क्यों लिए फेरे

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding first Pic: आखिरकार वो पल आ गया जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था।बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर और क्यूट गर्ल आलिया भट्ट हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए हैं। दोनों ने परिवार की मौजूदगी में पूरे रस्म और रिवाज के साथ एक दूसरे को पति पत्नी के रूप में स्वीकार किया। दूल्हा बने रणबीर और दुल्हन के लिबास में आलिया भट्ट काफी खूबसूरत नजर आईं। दूल्हा और दुल्हन की पहली फोटो सामने आ चुकी है। 

बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया काफी साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार था। आलिया और रणबीर एक दूसरे के परिवार में काफी समय से घुले मिले थे। दोनों खुलेआम एक दूसरे से प्यार का इजहार करते थे।  

आलिया भट्ट ने लिखा ये स्वीट नोट 

अपनी शादी की फोटोज शेयर करते हुए आलिया भट्ट ने लिखा कि हमने अपने रिश्ते के 5 साल भरपूर जिए और आज परिवार और दोस्तों के सामने साथ जीने-मरने की कसमें भी खा लीं। हमने अपने घर में शादी की है और घर की फेवरेट जगह - बालकनी में सात फेरे लिए हैं। हम और खूबसूरत यादें बनाने के लिए तैयार हैं - जिसमें प्यार, खुशी, चुप्पी, लड़ाई और वाइन - जैसा सब कुछ होगा। हमारे साथ इस सफर में जुड़ने का और इतना प्यार देने के लिए सभी का शुक्रिया। - रणबीर और आलिया

यहां देखें #RanAlia की शादी में की एक बहुप्रतीक्षित इनसाइड झलक

दोनों की प्रेम कहानी निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली के सेट पर हुई थी। आलिया ने खुद बताया था कि साल 2005 में उन्होंने पहली बार रणबीर कपूर को देखा था और पहली बार में ही वह रणबीर को दिल दे बैठी थीं। आलिया ने बताया कि वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' के लिए ऑडिशन दे रही थी, तब रणबीर वहां एक असिस्टेंट के तौर पर काम कर रहे थे।

आलिया ने बताया था कि जब उन्होंने रणबीर को पहली बार स्क्रीन पर देखा था तो उसी दिन फैसला कर लिया था कि उनसे शादी करनी है। बर्फी के बाद मैं उनसे और प्यार करने लगी थी। दोनों को अयान मुखर्जी अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए साथ लेकर आए। इस फिल्म के दौरान दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे।

End of Article