आकाश अंबानी ने निभाई अपनी दोस्ती, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी के लिए कैंसिल किया इंटरनेशनल ट्रिप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2022, 07:08 PM IST

Akash Ambani in Ranbir Kapoor and Alia Bhatt wedding: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में आकाश अंबानी और श्लोका मेहता भी शामिल हुए हैं। बेस्टफ्रेंड की शादी के लिए आकाश अंबानी ने अपनी इंटरनेशनल ट्रिप तक कैंसिल कर दिया।

आकाश अंबानी ने निभाई अपनी दोस्ती, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की शादी के लिए कैंसिल किया इंटरनेशनल ट्रिप

Akash Ambani in Ranbir Kapoor Alia Bhatt wedding: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी पंजाबी रीति-रिवाज के साथ संपन्न हो गई है। शादी में कई बड़ी हस्तियां मेहमान बनकर पहुंची। इन मेहमानों में आकाश अंबानी ऐसे गेस्ट हैं, जिन्हें रणबीर कपूर ने पर्सनली इनवाइट किया था। यही नहीं, रणबीर कपूर की शादी के कारण आकाश अंबानी ने अपना जरूरी प्लान भी कैंसिल कर दिया था।  

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर ने आकाश अंबानी को पर्सनली शादी के लिए इनवाइट किया था। आकाश अंबानी ने अपने खास दोस्त की शादी के लिए अपनी इंटरनेशनल ट्रिप तक कैंसिल कर दिया था। साल 2019 में रणबीर कपूर ने भी आकाश अंबानी की शादी अटेंड की थी। आकाश अपनी वाइफ श्लोका मेहता के साथ शादी में पहुंचे हैं। अपने बेस्टफ्रेंड की वेडिंग के लिए आकाश जहां बेबी पिंक कलर की शेरवानी पहनी थी। वहीं, श्लोका मेहता पिंक साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थीं। श्लोका ने पिंक लिप शेड और मांग टीका से अपने लुक को कंप्लीट किया था।  

सात बजे मीडिया के सामने आएंगे रणबीर-आलिया
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शाम सात बजे मीडिया के सामने आकर अपनी पहली अपीरियंस देंगे। आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी में गिने-चुने मेहमानों को ही बुलाया गया था। शादी का थीम पेस्टल था। वहीं, करीबी दोस्तों व्हाइट और गोल्ड शेड के आउटफिट में पहुंचे थे। रणबीर और आलिया ने पंजाबी रीति-रिवाज से सात फेरे लिए हैं। नीतू कपूर, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट, रिद्धिमा कपूर सहानी, करीना कपूर खान, रीमा जैन, रणधीर कपूर, राहुल भट्ट और करण जौहर पिंक शेड के आउटफिट में शादी में पहुंचे थे।

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt's wedding festivities to kick off from April 14 |  Hindi Movie News - Times of India

ऐसा था मां नीतू कपूर का स्टनिंग लुक   
बेटे की शादी में नीतू कपूर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस खास दिन के लिए उन्होंने पिंक और येलो कलर के लहंगा को चुना। नीतू ने ये लहंगा साड़ी स्टाइल में पहना था। इसके साथ उन्होंने हेवी ज्वेलिरी कैरी की थी।

Neetu Kapoor mesmerizing Looks for Ranbir Kapoor wedding: Evergreen beauty choose multicolor lehenga for this occasion

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर सहानी की बात करें तो उन्होंने गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था। इसमें वह बेहद क्लासी लग रही थीं। फोटोग्राफर्स के सामने नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर सहानी ने पोज दिए।

End of Article