Ranbir Kapoor Alia Bhatt now married: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सात जन्मों के बंधन में बंध गए हैं। बी टाउन के सबसे पॉपुलर कपल ने पंजाबी रीति-रिवाज से करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच सात फेरे लिए। शादी की सारी रस्में वास्तु हाउस में संपन्न हुई। फैंस के बीच 'रालिया' के नाम से पॉपुलर इस कपल ने शादी के बाद पहली अपीरियंस दी है।
शादी के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Ranbir Kapoor Alia Bhatt wedding) ने पहली अपीरियंस दी है। रणबीर अपनी दुल्हन आलिया के को गले लगते हुए दिखे। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर और आलिया की शादी में केवल 50 मेहमान ही शामिल हुए थे। शादी की थीम व्हाइट और गोल्ड थीं। नीतू कपूर (Neetu Kapoor), सोनी राजदान (Soni Razdaan), शाहीन भट्ट, रिद्धिमा कपूर सहानी, करीना कपूर खान (Kareena Kapoor), रीमा जैन (Reema Jain), रणधीर कपूर, राहुल भट्ट और करण जौहर पिंक शेड के आउटफिट में शादी में पहुंचे थे। वहीं, करीबी दोस्त व्हाइट और गोल्ड शेड के आउटफिट में पहुंचे थे। आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन ग्रीन कलर की साड़ी पहनकर शादी में शामिल हुई थीं।

सिद्धिविनायक मंदिर जाएंगे रणबीर कपूर-आलिया भट्ट
बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बाद सबसे पहले सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे। न्यूली वेड कपल भगवान गणेश से आशीर्वाद लेंगे। गौरतलब है कि साल 2018 में शादी के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी अपने परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे थे।

पहले दिन हुई थी मेहंदी सेरेमनी
रणबीर और आलिया की शादी की रस्म मेहंदी सेरेमनी से शुरू हुई थी। मेहंदी सेरेमनी में भी घर के सदस्य ही शामिल हुए। वहीं, शादी में सुरक्षा की जिम्मेदारी आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट के पास थी। इस दौरान मुंबई पुलिस के जवान भी वेन्यू में तैनात थे।
शादी में रणबीर कपूर के खास दोस्त आकाश अंबानी अपनी वाइफ श्लोक मेहता के साथ पहुंचे थे। रणबीर कपूर की दादी और शम्मी कपूर की वाइफ नीला देवी भी शादी में शामिल हुई हैं।

