बॉक्स ऑफिस

The Bhootnii Box Office Collection: 9वें दिन पस्त हुई 'द भूतनी', कमाए इतने लाख रुपये

  • Authored by: अभय
  • Updated May 10, 2025, 07:24 AM IST

The Bhootnii Box Office Collection Day 9: संजय दत्त (Sanjay Dutt) और मौनी रॉय (Mouni Roy) स्टारर 'द भूतनी (The Bhootnii)' की कमाई के नए आंकड़े सामने आ गए हैं। फिल्म द भूतनी ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

Image

The Bhootnii Collection

The Bhootnii Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड की नई फिल्म द भूतनी (The Bhootnii) बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। संजय दत्त (Sanjay Dutt), मौनी रॉय (Mouni Roy), सनी सिंह (Sunny Singh) और पलक तिवारी (Palak Tiwari) स्टारर ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म 9 मई 2025 को अपने नौवें दिन भी मुश्किलों में रही। फिल्म ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर एकदम पस्त नजर आ रही है। संजय दत्त की लीड रोल वाली फिल्म ने 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 9वें दिन इतने लाख रुपये कमाए है। फिल्म भूतनी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े मेकर्स की टेंशन बढ़ा रहे हैं।

'द भूतनी' ने 9वें दिन किया इतना कलेक्शन

संजय दत्त और मौनी रॉय की फिल्म द भूतनी ने पहले ही दिन से बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है। संजय दत्त की इस फिल्म को रिलीज हुए 9 दिन पूरे हो गए है। 9वें दिन भी फिल्म की कमाई में कोई खास उछाल देखने को नहीं मिला। पिंकविला (Pinkvilla) की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले 8 दिनों में सिर्फ 2.90 करोड़ रुपये नेट कमाए थे, और नौवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को करीब 10 लाख रुपये जोड़े। इस तरह फिल्म द भूतनी की कुल कमाई अब तक 3 करोड़ रुपये हो गई है, जो इसके 50 करोड़ के बजट के सामने बेहद कम है। फिल्म द भूतनी को अब फ्लॉप का टैग मिल चुका है।

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी सेंट विंसेंट कॉलेज में एक वर्जिन ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां मौनी रॉय एक भूतनी का किरदार निभाती हैं, जो वैलेंटाइन डे पर जागती है। सनी सिंह (Sunny Singh) एक स्टूडेंट शांतनु के रोल में हैं, जो इस भूतनी के चक्कर में फंसता है। संजय दत्त (Sanjay Dutt) बाबा कृष्णा त्रिपाठी के रोल में भूतों से लड़ते हैं। फिल्म द भूतनी को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article