बॉक्स ऑफिस

Thamma worldwide box office Day 2: 'रूही'-'धड़क 2' को चटाई 'थामा' ने धूल, आयुष्मान-रश्मिका स्टारर ने क्रॉस किया लाइफटाइम बिजनेस

Thamma worldwide box office collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की हालिया रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' ने घरेलू के साथ-साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा दिया है। इस मूवी ने 'रूही' और 'धड़क 2' के लाइफटाइम बिजनेस को क्रॉस कर दिया है।

Image

Pics Credit: IMDb

Thamma worldwide box office collection Day 2: दिनेश विजान के मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म 'थामा' (Thamma) ने 21 अक्टूबर को रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर राज करना शुरू कर दिया है। इस मूवी में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देख फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। दिवाली पर शानदार शुरुआत के बाद मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स (एमएचसीयू) की हॉरर कॉमेडी 'थामा' ने बुधवार को भी शानदार कमाई की। अब जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की यह फिल्म 2 दिनों के अंदर ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रही है।

'रूही'-'धड़क 2' को 2 दिनों में 'थामा' ने चटाई धूल

आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'थामा' ने पहले दिन भारत में 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन यह मूवी 18 करोड़ रुपये का बिजनेस करने में सफल रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह बिजनेस 42 करोड़ रुपये रहा है। वहीं दूसरी ओर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 'थामा' ने 55 करोड़ रुपये का कारोबार केवल दो दिनों में कर लिया है। दिलचस्प बात यह है कि 'थामा' ने 2 दिनों के अंदर 'रूही' और 'धड़क 2' के लाइफटाइम बिजनेस को पीछे छोड़ दिया है।

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म 'रूही' का लाइफटाइम बिजनेस 31 करोड़ रुपये रहा था। वहीं दूसरी और करण जौहर के बैनर तले बनी सिद्धांत चतुर्वेदी और त्रिप्ती डिमरी की रोमांटिक ड्रामा ने कुल 40 करोड़ रुपये ही कमाए थे। 'थामा' की बात करें तो इस मूवी में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल, सत्यराज, फैसल मलिक, गीता अग्रवाल और रचित सिंह जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article