भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) को देखने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। हाल ही में खेसारी लाल यादव एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इवेंट में अचानक ऐसा हंगामा मचा कि देखते ही देखते पूरा माहौल महाभारत के मैदान जैसा हो गया। वहां जमकर कुर्सियां चलीं और तोड़फोड़ भी हुई। जिस कार्यक्रम में गाने और मस्ती का माहौल होना था, वहां अफरा-तफरी मच गई। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-23 साल बाद फिर रोमांस करेंगे Hrithik Roshan-Kareena Kapoor Khan? करण जौहर के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल)
खेसारी लाल यादव के इवेंट में बवाल
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को देखने के लिए हजारों की भीड़ जुटी, लेकिन कुछ ही देर में ये भीड़ परेशानी की वजह बन गई। बिहार के नालंदा में उनके एक कार्यक्रम के दौरान अचानक ऐसा हंगामा हुआ कि खुशियों का माहौल अफरा-तफरी में बदल गया। गुस्साए लोगों ने जमकर कुर्सियां तोड़ीं और कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख आयोजकों को कुछ देर के लिए कार्यक्रम रोकना पड़ा। यह घटना नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के सेखली गांव की है। यहां एक तिलक समारोह में खेसारी लाल यादव को बुलाया गया था। अपने पसंदीदा कलाकार को देखने और उनका गाना सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल पर हजारों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन इतनी बड़ी संख्या में लोगों के आने के हिसाब से बैठने और सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया गया था। इसी वजह से भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया।
बताते चलें कि खेसारी लाल यादव ने एक से एक भोजपुरी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। साथ ही वो अपने गानों की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि खेसारी लाल यादव हर मामले में पवन सिंह को टक्कर देते हैं।
