टीवी मसाला

Bigg Boss 20 से बाहर होंगी Love Gill, कैप्टेंसी टास्क में की घटिया हरकत की मिली सजा?

Bigg Boss 20 Major Update: टीवी शो "बिग बॉस 20' को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि कैप्टेंसी टास्क में लव गिल ने हदें पार कर दी थीं, जिसे लेकर उनके एविक्शन की मांग हुई।

Image

Bigg Boss 20: लव गिल पर गिरी गाज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bigg Boss 20 Major Update: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 20' में आए दिन ऐसे-ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जिसने कंटेस्टेंट्स की गेम को दिलचस्प मोड़ दिया है। 'बिग बॉस 20' में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच महासंग्राम छिड़ा हुआ है। खासकर लव गिल और स्काउट के मुद्दे ने घर को दो हिस्सों में बांट दिया है। बीते दिन नॉमिनेशन के दौरान भी कंटेस्टेंट्स के जमकर झगड़े हुए। वहीं अब 'बिग बॉस 20' को लेकर एक और बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शो में कैप्टेंसी टास्क के दौरान लव गिल (Love Gill) ने हदें पार कर दीं। उन्होंने ऐसी हरकत की, जिसे लेकर उनके एविक्शन की मांग हो रही है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: लव गिल पर कहर बनकर बरसीं आम्रपाली दुबे, लताड़ते हुए बोलीं- मुझे स्काउट का इरादा पता था और...

लव गिल ने पार की हदें

'बिग बॉस 20' से जुड़े फैनपेज के मुताबिक, शो में कैप्टेंसी टास्क का आयोजन हुआ। टास्क के तहत सी के आकार को स्पॉन्ज से भरना था। इस टास्क में लवप्रीत गिल की टीम बाहर हो गई और उदिति की टीम ने जीत दर्ज की। लेकिन अब शो को लेकर एक और बड़ा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि टास्क के दौरान जहां उदिति सिंह घायल हो गईं। वहीं लव गिल ने माही विज को दांत काट लिया। ऐसे में माही विज ने मामले पर लव गिल के एविक्शन की मांग की है। कई सोशल मीडिया पेज ने दावा किया है कि बिग बॉस ने सजा के तहत लव गिल को शो से बारर कर दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: प्यार में मिला इन TV हसीनाओं को धोखा, किसी और संग इश्क लड़ा बैठा पार्टनर; अब ईशा सिंह का भी टूटा दिल?

Bigg Boss 20: लव गिल के एविक्शन की हुई मांग

Bigg Boss 20: लव गिल के एविक्शन की हुई मांग

हालांकि 'बिग बॉस 20' से लव गिल का एविक्शन हुआ है या नहीं, इस बात पर आधिकारिक टिप्पणी करना मुश्किल है। बता दें कि नॉमिनेशन टास्क में भी लव गिल ने कुछ ऐसा किया था, जिसपर कंटेस्टेंट्स ने सवाल उठाया था। उन्होंने अरिश्फा खान पर शरबत डालने के दौरान बरतन भी बिल्कुल उनके मुंह पर डाल दिया था। ऐसे में अरिश्फा खान ने कहा कि इस चीज से मुझे चोट भी लग सकती थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article