बॉक्स ऑफिस

Thamma Box office Day 2: 50 करोड़ी होने से एक कदम दूर है आयुष्मान-रश्मिका की फिल्म, इतने करोड़ हुआ कलेक्शन

Ayushmann Khurrana's Thamma Box office Day 2: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'थामा' ने रिलीज होते ही इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कोहराम मचा दिया है। इस मूवी ने दूसरे दिन भी जबरदस्त कमाई की है लेकिन 50 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने से चूक गई।

Image

Pic Credit: X/MaddockFilms

Thamma Box office Day 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की नई फिल्म 'थामा' (Thamma) को निर्माताओं ने 21 अक्टूबर के दिन रिलीज किया है। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से इस हॉरर कॉमेडी को अच्छे रिव्यू मिले हैं, जिसका फायदा 'थामा' के कलेक्शन साफ होता नजर आ रहा है। इस मूवी ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 24 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया है। वहीं दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट दर्ज कराई गई है। तो चलिए देखते हैं 2 दिनों यह मूवी अपने खाते में कितने करोड़ रुपये जोड़ने में सफल रही है।

दूसरे दिन 'थामा' के कलेक्शन में आई भारी गिरावट

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' ने अपने पहले दिन 24 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन नंबर में भारी गिरावट आई है। बताया जा रहा है कि बुधवार को फिल्म ने केवल 18 करोड़ रुपये अपने खाते में और जोड़े हैं। दूसरे दिन आई गिरावट के बावजूद इस हॉरर कॉमेडी ने अब तक 42 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। आज यानी गुरुवार के दिन भाई दूज की छुट्टी होने की वजह से फिल्म 'थामा' को कलेक्शन के मामले में बड़ा फायदा हो सकता है।

'थामा' को बनाने में इतने करोड़ रुपये हुए हैं खर्च

आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' दिनेश विजान के बैनर तले बनी अब तक की सबसे महंगी हॉरर कॉमेडी है। इस मूवी को बनाने में निर्माताओं ने 145 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। फिल्म के दो दिनों के कलेक्शन को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये जल्द ही अपने बजट को क्रॉस कर लेगी। इस मूवी में नोरा फतेही और मलाइका अरोड़ा ने दो आइटम नंबर किए हैं, जो लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।

इस मूवी में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की जोड़ी भी पहली बार ऑनस्क्रीन नजर आई है और यह लोगों के बीच छा गई है। आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल, सत्यराज, फैसल मलिक, गीता अग्रवाल और रचित सिंह सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article