बॉक्स ऑफिस

Sitaare Zameen Par Opening Day Box Office: अच्छे रिव्यू के बाद भी आमिर खान स्टारर की सुस्त रहेगी कमाई, देखें आंकड़े

Sitaare Zameen Par Opening Day Box Office: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) की नई फिल्म 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) को लेकर सामने आ रहीं ट्रेड रिपोर्ट्स ने निर्माताओं की नींद उड़ा दी है। यह फिल्म पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डिजिट में ही बिजनेस करेगी।

Image

Sitaare Zameen Par Opening Day Box Office

Sitaare Zameen Par Opening Day Box Office: बॉलीवुड स्टार आमिर खान की स्पोर्ट्स कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'सितारे जमीन पर' को 20 जून के दिन मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। बीती रात बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स के लिए इस मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग आमिर खान द्वारा होस्ट की गई थी। ऑडियंस और बॉलीवुड एक्टर्स ने 'सितारे जमीन पर' (Sitaare Zameen Par) देखने के बाद इसकी खूब तारीफ की है। चारोंओर से अच्छे रिव्यू मिलने के बाद भी आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर को लेकर जो ट्रेड रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं वो खास नहीं हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर डबल डिजिट का आंकड़ा भी क्रॉस नहीं कर पाएगी।

पहले दिन बेहद कम रहेगी 'सितारे जमीन पर' की कमाई

आमिर खान स्टारर 'सितारे जमीन पर' की एडवांस बुकिंग को देखने के बाद Sacnilk ने फिल्म में पहले दिन के आंकड़े साझा किए हैं। पोर्टल के मुताबिक यह मूवी पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 6.88 करोड़ रुपये कमाने में कामयाब रहेगी। यह आंकड़े देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं क्योंकि 'लाल सिंह चड्ढा' ने ओपनिंग डे पर 11 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था।

आर. एस. प्रसन्ना के निर्देशन में बनी यह मूवी अरौश दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर सहित कई सितारों से सजी है। फिल्म में आमिर खान की एक्टिंग बेहद शानदार बताई गई। ऑडियंस ने तो इस मूवी को मास्टरपीस कहा है। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा भी अहम भूमिका में हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार आमिर खान 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article