बाल काले और मजबूत करने के लिए दादी नानी का ये वाला नुस्खा अपना रहे लोग

बालों की देखभाल के नए-नए तरीके और महंगे सीरम हर दिन बाजार में आते हैं, लेकिन बालों की सेहत पर इनका असर लंबे समय तक नहीं टिकता। आज के समय में प्रदूषण, तनाव और गलत खान-पान की वजह से बाल तेजी से झड़ने और कमजोर होने लगे हैं।

Authored by: Suneet SinghUpdated Oct 18 2026, 11:47 IST
फिर लौट आया दादी नानी वाला नुस्खाImage Credit : Facebook01 / 07

फिर लौट आया दादी नानी वाला नुस्खा

यही वजह है कि लोग अब केमिकल वाले प्रोडक्ट्स को छोड़कर पुरानी और प्राकृतिक चीजों की तरफ वापस लौट रहे हैं। हमारे घरों में दादी-नानियों के जमाने से बालों के लिए कुछ खास नुस्खे आजमाए जाते रहे हैं, जो आज फिर से ट्रेंड में हैं।

भृंगराजImage Credit : Facebook02 / 07

भृंगराज

बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए दादी-नानी जिस जादुई जड़ी-बूटी पर सबसे ज्यादा भरोसा करती थीं, वह है 'भृंगराज'। आयुर्वेद में इसे बालों का डॉक्टर कहा गया है, जो सिर की त्वचा को अंदर से पोषण देता है।

सदियों से इस्तेमाल हो रहा भृंगराजImage Credit : Facebook03 / 07

सदियों से इस्तेमाल हो रहा भृंगराज

बाजार में मिलने वाले कई तरह के शैंपू और तेल भले ही रातों-रात बाल ठीक करने का दावा करें, लेकिन असली मजबूती पुराने तरीकों से ही मिलती है। भृंगराज सदियों से हमारे खान-पान और नुस्खों का हिस्सा रहा है और आज भी इसकी लोकप्रियता कम नहीं हुई है।

बालों के लिए वरदान है भृंगराजImage Credit : Facebook04 / 07

बालों के लिए वरदान है भृंगराज

दादी-नानी के समय में कांच की शीशी में रखा भृंगराज का तेल हथेलियों पर हल्का गर्म करके बालों की जड़ों में लगाया जाता था। यह तरीका सिर्फ बालों को झड़ने से नहीं रोकता था, बल्कि स्कैल्प को स्वस्थ रखकर नए बाल उगाने में भी मदद करता था।

फिर चलन में है भृंगराजImage Credit : Facebook05 / 07

फिर चलन में है भृंगराज

अच्छी बात यह है कि अब आधुनिक विज्ञान और कंपनियां भी इस बात को मान रही हैं कि बालों की असली देखभाल स्कैल्प से शुरू होती है। आज के समय में भृंगराज को शैंपू और कंडीशनर जैसे प्रोडक्ट्स में भी आसानी से शामिल किया जाने लगा है।

बूटी एक फायदे अनेकImage Credit : Facebook06 / 07

बूटी एक फायदे अनेक

यह पारंपरिक जड़ी-बूटी बालों को धूप, धूल और प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाती है। इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और रूखेपन की समस्या दूर होती है, जिससे बाल नेचुरली शाइनी और मुलायम बनते हैं।

आजमा कर देखें ये अचूक नुस्खाImage Credit : Facebook07 / 07

आजमा कर देखें ये अचूक नुस्खा

कुल मिलाकर, बालों की सेहत के लिए दादी-नानी के बताए ये घरेलू और पुराने नुस्खे आज के समय में भी सबसे असरदार साबित हो रहे हैं। अगर आप भी झड़ते बालों से परेशान हैं, तो इस प्राचीन नुस्खे को अपनी रूटीन में जरूर शामिल करें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!