टीवी मसाला

'मैं शादीशुदा हूं'- करिश्मा तलवार संग रोमांटिक एडिट्स पर भड़के Prince Narula, बोले- वो केवल कनेक्शन थी...

Prince Narula On Viral Edits With Karishma Talwar: मशहूर एक्टर और रियलिटी शो पर्सनालिटी प्रिंस नरूला ने करिश्मा तलवार संग रोमांटिक एडिट्स पर भड़ास निकाली है। उनका कहना है कि मैं शादीशुदा इंसान हूं।

Image

Prince Narula ने करिश्मा तलवार संग नाम जुड़ने पर जताई नाराजगी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Prince Narula On Viral Edits With Karishma Talwar: मशहूर एक्टर और रियलिटी शो पर्सनालिटी प्रिंस नरूला अक्सर सुर्खियों में नजर आते हैं। इन दिनों प्रिंस नरूला 'रोडीज' में बतौर गैंग लीडर नजर आ रहे हैं। लेकिन हाल ही में प्रिंस नरूला की एक्स-कनेक्शन करिश्मा तलवार बतौर कंटेस्टेंट 'रोडीज रीबर्थ' का हिस्सा बनीं। वहां उन्होंने ऑडिशन तो दिया ही, साथ ही प्रिंस नरूला से भी मुलाकात की। करिश्मा तलवार के शो में आने के बाद से ही उनके और प्रिंस नरूला के रोमांटिक एडिट्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। लोगों ने उनके पुराने और नए पलों को जोड़ना शुरू कर दिया है। लेकिन अब इस मामले पर प्रिंस नरूला ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने अपनी बेटी एकलीन का वास्ता देते हुए लोगों से ये सब न करने का आग्रह किया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sorab Bedi ने निहारिका को कभी नहीं किया डेट! खुद किया खुलासा, डेलनाज संग एज गैप पर बोले- उससे सुंदर लड़की...

    प्रिंस नरूला ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी स्टोरी साझा की, जिसमें उन्होंने करिश्मा तलवार संग वायरल एडिट्स पर कहा, "दोस्तों आप लोगों से एक अनुरोध है। आप लोग मेरे बारे में एडिट्स बनाना चाहते हैं ठीक है, लेकिन याद रखें कि मेरी बीवी और बेटी है। मैं एक खुशहाल शादीशुदा इंसान हूं और मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी बड़े होकर ये सब अर्थहीन एडिट्स देखे। मेरा रियलिटी टीवी की दुनिया में एक बहुत ही खूबसूरत सफर रहा है। स्प्लिट्जविला के दर्शक ये बखूबी जानते हैं कि वो सिर्फ एक 'कनेक्शन' थी विला में, मेरी एक्स नहीं, जैसा अब दिखाया जा रहा है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jailer 2 Review: रजनीकांत की दमदार वापसी, कॉमेडी और एक्शन के बीच कमजोर पड़ी कहानी

    करिश्मा तलवार ने शो में प्रिंस नरूला पर किया कमेंट

    बता दें कि करिश्मा तलवार (Karishma Talwar) को 'रोडीज रीबर्थ' में देख खुद रणविजय सिंघा ने भी बताया कि वह और प्रिंस नरूला 'स्प्लिट्जविला 8' में कनेक्शन थे। इतना ही नहीं, करिश्मा तलवार, प्रिंस के लुक की तारीफ करते हुए उन्हें 'सेक्सी' कहती हैं। ऐसे में नेहा धूपिया चुटकी लेते हुए बोलती हैं कि क्या ये कनेक्शन दोबारा शुरू हो गया है।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article