Pushpa 2 Hindi Box Office: साउथ कलाकार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की हालिया रिलीज फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) हिन्दी सिनेमाघरों में लगातार धमाल चमा रही है। फिल्म पुष्पा 2 हिन्दी ने बीते वीकेंड रिलीज हुई फिल्मों को पटखनी देते हुए अपने खाते में 60 करोड़ रुपये जोड़े हैं, जो ट्रेड पंडितों के लिए चौंका रहा है। तीसरे वीकेंड में भी अल्लू अर्जुन की मूवी को जिस तरह का प्यार मिल रहा है, वो दिखाता है कि दर्शक अब तक पुष्पा के लिए पागल हैं। तीसरे वीकेंड पर 60 करोड़ कमाने वाली पुष्पा 2 (Pushpa 2 Hindi Box Office) हिन्दी अब 692 करोड़ के पार निकल गई है। आइए आपको फिल्म पुष्पा 2 हिन्दी द्वारा हर हफ्ते की कमाई बताते हैं...
पहले हफ्ते में: 433.50 करोड़ रुपये
दूसरे हफ्ते में: 199 करोड़ रुपये
तीसरे वीकेंड में: 60 करोड़ रुपये
कुल कमाई: 692.50 करोड़ रुपये
अगर तीसरे वीकेंड की बात करें तो पुष्पा 2 हिन्दी ने शुक्रवार को 12.50 करोड़ रुपये, शनिवार को 20.50 करोड़ रुपये और रविवार को 27 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। फिल्म की कमाई में लगातार आई उछाल देखने के बाद ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि क्रिसमस के मौके से शुरू हो रहे फेस्टिव सीजन पर भी पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर छायी रहेगी।
क्रिसमस के बाद बेबी जॉन की वजह से पड़ेगा पुष्पा 2 हिन्दी की कमाई पर असर
क्रिसमस 2024 के मौके पर वरुण धवन, वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश की नई फिल्म बेबी जॉन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। माना जा रहा है कि वरुण धवन की मास एंटरटेनर की वजह से पुष्पा 2 हिन्दी को तगड़ा झटका मिलेगा और इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिलेगी। यही कारण है कि पुष्पा 2 के डिस्ट्रीब्यूटर्स स्क्रीन्स के लिए लगातार लड़ रहे हैं ताकि बेबी जॉन रिलीज का कम से कम असर इस पर पड़े।
