बॉक्स ऑफिस

Mirai Hindi Box Office Day 4: 10 करोड़ी होने से एक कदम दूर है तेजा सज्जा की फिल्म, इतना हुआ कलेक्शन

Mirai Hindi Box office Day 4: साउथ एक्टर तेजा सज्जा (Teja Sajja) की फिल्म 'मिराई' (Mirai) को हिंदी ऑडियंस काफी पसंद कर रही है। सोमवार के दिन भी फिल्म 'मिराई' ने अच्छी कमाई की है। अब यह मूवी हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने से एक कदम दूर है।

Image

Pic Credit: IMDb

Mirai Hindi Box office Day 4: साउथ एक्टर तेजा सज्जा (Teja Sajja) की फैंटेसी एडवेंचर एक्शन ड्रामा 'मिराई' (Mirai) 12 सितंबर को निर्माताओं द्वारा रिलीज की गई थी। यह मूवी रिलीज के बाद से लेकर अब तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस मूवी ने शुरुआती वीकेंड से ही बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में अच्छी पकड़ बना ली है। दिलचस्प बात यह है कि तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराई' ने सोमवार के दिन भी हिंदी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की है। आइए देखें यह मूवी 4 दिनों में कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है।

सोमवार को अच्छा रहा 'मिराई' का कलेक्शन

कार्तिक गट्टामनेनी के निर्देशन में बनी तेजा सज्जा की 'मिराई' ने हिंदी पट्टी पर सोमवार को 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 4 दिनों में यह मूवी हिंदी बॉक्स ऑफिस पर अकेले ही 8.25 करोड़ रुपये का बिजनेस कर पाई है। 'मिराई' के पास इस वीक कमाई करने का अच्छा मौका है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अगले इस शुक्रवार क अक्षय कुमार और अरशद वारसी की कोर्ट रूम ड्रामा 'जॉली एलएलबी 3' रिलीज होने जा रही है।

बताते चलें करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स द्वारा तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराई' को हिंदी में डिस्ट्रीब्यूट किया गया है। निर्माताओं को पूरी उम्मीद है कि ये मूवी आज यानी मंगलवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में सफल रहेगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराई' को बनाने में 60 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इस मूवी में तेजा सज्जा के साथ मांचू मनोज, रितिका नायक, श्रिया सरन और जगपति बाबू अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article