बॉक्स ऑफिस

Mirai Hindi Box office Day 3: तेजा सज्जा की फिल्म ने मचाया कोहराम, कमाए इतने करोड़

Mirai Hindi Box office Day 3: साउथ एक्टर तेजा सज्जा (Teja Sajja) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'मिराई' (Mirai) को सभी लोग पसंद कर रहे हैं। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी हिंदी बॉक्स ऑफिस पर अब तक 6 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने में सफल रही है।

Image

Image Source: IMDb

Mirai Hindi Box office Day 3: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर तेजा सज्जा (Teja Sajja) की फिल्म 'मिराई' (Mirai) ने रिलीज होते ही दर्शकों को इम्प्रेस कर दिया है। यह फिल्म 12 सितंबर के दिन सिनेमाघरों में पहुंची थी। दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी काफी शानदार कमाई करने में लगी हुई है। सभी भाषाओं के साथ-साथ इस मूवी ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है। आइए देखें तेजा सज्जा की फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती वीकेंड में कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

तेजा सज्जा की फिल्म 'मिराई' ने पहले दिन हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 1.40 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म में शनिवार के दिन 2.40 करोड़ रुपये छापे थे। अब तीसरे दिन यानी रविवार को 'मिराई' का कलेक्शन 3.20 करोड़ रुपये रहा है। पिंकवोला के मुताबिक शुरुआती वीकेंड में यह मूवी 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है। आने वाले दिनों में यह मूवी बड़ी आसानी से 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा हिंदी बॉक्स ऑफिस पर पार कर लेगी।

कार्तिक घट्टामनेनी के निर्देशन में बनी फिल्म 'मिराई' में तेजा सज्जा की टक्कर मांचू मनोज से होती नजर आ रही है। दोनों ही एक्टर्स की एक्टिंग की खूब तारीफ हुई है। फिल्म में रितिका नायक, श्रिया सरन और जगपति बाबू सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओ में नजर आ रहे हैं। इस मूवी को साउथ की तरफ ऑडियंस की बड़ी भीड़ सिनेमाघरों की ओर देखने के लिए जा रही है। वैसे आपको यह मूवी कैसी लगी? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट्स के जरिए दे सकते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article