बॉक्स ऑफिस

Mirai Box Office Collection Day 7: हफ्तेभर में मिराई ने छापे इतने करोड़ रुपये, बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 19, 2025, 07:30 AM IST

Mirai Box Office Collection Day 7: साउथ स्टार तेजा सज्जा (Teja Sajja) की लेटेस्ट फिल्म मिराई (Mirai) ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया है। 12 सितंबर को रिलीज हुई इस एक्शन-फैंटेसी ने पहले हफ्ते इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म की कमाई के नए आंकड़े क्या है।

Image

Image Source: IMDb

Mirai Box Office Collection Day 7: साउथ के जाने-माने स्टार तेजा सज्जा (Teja Sajja) ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म मिराई (Mirai) से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म मिराई पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। फिल्म मिराई ने अभी कई नए रिकॉर्ड बना दिए हैं। अब फिल्म मिराई को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो गए हैं। जिसके बाद फिल्म मिराई की कमाई के नए आंकड़े सामने आ रहे हैं। फिल्म मिराई 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करती दिखाई दी। तो चलिए देखते हैं फिल्म मिराई ने 8वें दिन कितना कलेक्शन किया है।

7वें दिन 'मिराई' ने किया इतना कलेक्शन

तेज सज्जा की फिल्म मिराई एक बार फिर से अपनी कमाई के चलते खबरों में आ गई है। फिल्म मिराई ने पहले दिन की तरह 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। सैकनिल्क (Sacnilk) के अर्ली एस्टीमेट्स के मुताबिक तेज सज्जा की लीड रोल वाली फिल्म मिराई ने 7वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.36 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म मिराई की कुल कमाई 65.11 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बताते चले की फिल्म मिराई की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित हैं, असल आंकड़े सामने आने बाकी हैं।

फिल्म में इन सितारों ने मचाया धमाल

कार्तिक घट्टामनेनी (Karthik Ghattamaneni) के डायरेक्शन में बनी फिल्म मिराई में तेज सज्जा के साथ मनोज मांचू (Manchu Manoj), रितिका नायक (Ritika Nayak), श्रीया सरन (Shriya Saran) और जगपति बाबू (Jagapathi Babu) भी अहम रोल में नजर आए। फिल्म मिराई की स्टोरीलाइन और VFX लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। अगर फिल्म के बजट की बात करे तो 'मिराई' को बनाने में मेकर्स के 50 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। फिल्म मिराई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article