Kuberaa Box Office Collection Day 1: साउथ के जाने-माने स्टार धनुष (Dhanush), नागार्जुन (Nagarjuna) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की लीड रोल वाली फिल्म कुबेर (Kuberaa) रिलीज होने के बाद से ही अपनी कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को रिलीज हुए 1 दिन पूरा हो गया है। जिसके बाद फिल्म की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। धनुष की इस फिल्म नें पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। तो चलिए जानते हैं कि धनुष और नागार्जुन की फिल्म कुबेर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है, जिसको लेकर खूब बातें हो रही हैं।
कुबेर ने पहले दिन मचाया धमाल
धनुष और रश्मिका मंदाना की फिल्म कुबेर रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म की पहले दिन की कमाई ने सबको हैरान का कर दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक धनुष की फिल्म कुबेर ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है असल आकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है। फिल्म की पहले दिन की कमाई देखने के बाद फैंस के साथ-साथ मेकर्स भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।
'सितारे जमीन पर' को किया पीछे
धनुष की फिल्म कुबेर ने पहले ही दिन आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) को पीछे कर दिया है। आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर ने पहले दिन 12 करोड़ रुपये से भी कम कमाई की है। आपको बता दें दोनों ही फिल्में साथ यानी 20 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई हैं। फिल्म कुबेरा और 'सितारे जमीन पर' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
