बॉक्स ऑफिस

Box Office Report: 'रणबाली' कमाई की रेस में निकली आगे, 'प्रहार' हुई पस्त तो 'नई नवेली' का रहा ऐसा हाल

Ranabaali, Nayyi Navelli And Prahaar Box Office Report: साउथी की पॉपुलर फिल्म 'रणबाली' और बॉलीवुड की 'नई नवेली' व 'प्रहार' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। तीनों ही फिल्मों का प्रदर्शन देखने लायक है।

Image

Ranabaali सहित इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर रहा ऐसा हाल (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Ranabaali, Nayyi Navelli And Prahaar Box Office Report: साउथ के सुपरस्टार कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की 'रणबाली' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने आते ही डबल डिजिट के साथ खाता खोला था। हालांकि शनिवार को मूवी की कमाई में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है। दूसरी ओर बॉलीवुड एक्ट्रेस 'यामी गौतम' और एक्टर राजकुमार राव की 'प्रहार' भी बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। जहां यामी गौतम की फिल्म धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है तो वहीं दूसरी ओर 'प्रहार' बॉक्स ऑफिस पर पस्त नजर आ रही है। तो चलिए एक नजर डालते हैं तीनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर- टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jailer 2 BO Collection Day 3: रजनीकांत की फिल्म 3 दिन में हुई 300 करोड़ पार, बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे

    'रणबाली' ने की ऐसी कमाई

    रश्मिका मंदाना और एक्टर विजय देवरकोंडा की 'रणबाली' ने बीते दिन 7.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म को 2,292 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन जहां 19.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है तो वहीं नेट कलेक्शन 16.55 करोड़ रुपये है। इसके अलावा मूवी ने विदेशों में दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये की कमाई की। 'रणबाली' ने वैश्विक स्तर पर दो दिनों में कुल 26.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Drishyam 3 Box office: धीमी पड़ी Ajay Devgn स्टारर की रफ्तार, इतने करोड़ हुई कमाई

      'नई नवेली' ने पकड़ी रफ्तार

      बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की 'नई नवेली' धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। फिल्म ने दूसरे दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मूवी ने दो दिन में भारत में कुल 8.63 करोड़ का कलेक्शन किया तो वहीं नेट कमाई का आंकड़ा 7.25 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा फिल्म ने विदेश में 75 लाख रुपये कमाए हैं, जिससे दो दिनों में 'नई नवेली' का वैश्विक कलेक्शन 10.13 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। पहले दिन के मुकाबले मूवी के कलेक्शन में 23.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

      'प्रहार' पड़ी फीकी

      राजकुमार राव और वामिका गब्बी की 'प्रहार' बाकी दोनों मूवीज के मुकाबले फीकी पड़ गई है। फिल्म ने दूसरे दिन 3.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं दो दिनों में मूवी का ग्रॉस कलेक्शन 6.48 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, जबकि नेट कलेक्शन 5.50 करोड़ रुपये रहा। विदेशों में 'प्रहार' ने भी 0.75 करोड़ रुपये कमाए, जिससे दो दिनों में वैश्विक स्तर पर फिल्म की कुल कमाई 7.98 करोड़ रुपये रही।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article