बॉक्स ऑफिस

Kantara Chapter 1 Box Office: ऋषभ शेट्टी स्टारर की नहीं रुक रही कमाई, अब तोड़ेगी 'छावा' का रिकॉर्ड

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 21: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) की कमाई कहीं से भी रुकने का नाम नहीं ले रही है। यह मूवी आने वाले दिनों 'छावा' के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकती है।

Image

Pic Credit: X

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 21: साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) को निर्माताओं ने 2 अक्टूबर के दिन रिलीज किया था। इसी दिन वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी सिनेमाघरों में पहुंची थी। हालांकि कमाई की बात करें तो ऋषभ शेट्टी की 'कंतारा चैप्टर 1' ने हर रिकॉर्ड को तोड़ने का मन बना लिया है। ऋषभ शेट्टी स्टारर ने 21 दिनों के बाद भी डबल डिजिट में कमाई यह साबित कर दिया है कि अब दर्शकों के स्टार नहीं बल्कि कंटेंट ही किंग है। तो चलिए देखते हैं यह मूवी अब तक कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही है।

जल्द 600 करोड़ के क्लब में एंट्री लेगी 'कंतारा चैप्टर 1'

ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk ने अब ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) को लेकर जो आंकड़े साझा किए हैं उसके मुताबिक बुधवार को इसका कलेक्शन 10.25 करोड़ रुपये रहा है। 21 दिनों यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 557.15 का बिजनेस करने में सफल रही है। इस मूवी के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात की जाए तो यह 760.5 करोड़ रुपये रहा है। इस फिल्म को बनाने में निर्माताओं ने केवल 125 करोड़ रुपये ही लगाए थे। 'कंतारा चैप्टर 1' निर्माताओं के लिए कुबेर का खजाना बनकर सामने आई है।

'कंतारा चैप्टर 1' का निर्देशन ऋषभ शेट्टी ने ही किया है। इस मूवी में रुक्मिणी वसंत, जयराम, गुलशन देवैया और सप्तमी गौड़ा सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं निभाकर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई एक्टर्स ने 'कंतारा चैप्टर 1' की खूब तारीफ की है। कंगना रनौत भी फिल्म देखकर बेहद खुश हैं। एक्ट्रेस ने ऋषभ शेट्टी स्टारर के लिए एक पोस्ट भी शेयर किया है। आने वाले दिनों में यह विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की 'छावा' के रिकॉर्ड को तोड़ सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article