बॉक्स ऑफिस

Jolly LLB 3 Box Office Prediction: इतने करोड़ की ओपनिंग लेगी अक्षय-अरशद की फिल्म, देखें आंकड़े

Jolly LLB 3 Box Office Prediction: अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' (Jolly LLB 3) को मेकर्स ने रिलीज करने के लिए 19 सितंबर का दिन चुना है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म ओपनिंग डे पर धांसू कमाई करने में सफल साबित होगी।

Image

Image Source: IMDb

Jolly LLB 3 Box Office Prediction: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' (Jolly LLB 3) इस शुक्रवार यानी 19 सितंबर के दिन रिलीज होने जा रही है। बीती दोनों फिल्में 'जॉली एलएलबी' और 'जॉली एलएलबी 2' ऑडियंस को इम्प्रेस करने में सफल रही है। ऐसे में अब सभी दर्शकों को 'जॉली एलएलबी 3' का इंतजार है। इस मूवी के निर्माताओं की बहुत उम्मीद है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की यह मूवी किसानों के विरोध प्रदर्शन की कहानी है, जिसमें ह्यूमर और ड्रामा भरपूर होगा। फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखने के बाद लग रहा है कि 'जॉली एलएलबी 3' ओपनिंग डे पर करोड़ों रुपये की कमाई करेगी।

पहले इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन करेगी 'जॉली एलएलबी 3'

'जॉली एलएलबी 3' का ट्रेलर फैन्स को खूब पसंद आया है। 'जॉली एलएलबी 2' ने 13.20 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स को लग रहा है कि 'जॉली एलएलबी 3' पहले दिन 13-15 करोड़ रुपये की कमाई ओपनिंग डे पर कर सकती है। बीते कई महीनों से ऐसा देखा गया है कि अगर शुक्रवार के दिन ऑडियंस को फिल्म पसंद आती है तो शनिवार और रविवार के कलेक्शन में भारी बढ़ोतरी देखने को मिलती है।

सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' में हुमा कुरेशी, अमृता राव, सौरभ शुक्ला और अन्नू कपूर अहम रोल में दिखाई देंगे। इस मूवी के प्रमोशन में फिल्म की स्टारकास्ट कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वैसे आप इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में अपनी राय जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article