बॉक्स ऑफिस

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1: डबल डिजिट में खुलेगा 'जॉली एलएलबी 3' का खाता, ओपनिंग डे पर टूटेंगे रिकॉर्ड

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 19, 2025, 08:56 AM IST

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1 Early Estimate: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) की धांसू फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने वाली है। फिल्म जॉली एलएलबी 3 का पहले दिन का कलेक्शन इतने करोड़ रुपये रहने वाला है।

Image

Image Source: IMDb

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1 Early Estimate: बॉलीवुड के एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) की लीड रोल वाली फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) आज यानी 19 सितंबर को काफी इंतजार के बाद रिलीज हो गई है। पहले दिन फिल्म को देखने लिए भारी संख्या में लोग सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। फिल्म जॉली एलएलबी 3 एडवांस बुकिंग में भी धमाल मचाती नजर आई। फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने एडवांस बुकिंग में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। इन सब के बाद अक्षय कुमार की फिल्म जॉली एलएलबी 3 की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। फिल्म जॉली एलएलबी 3 पहले दिन इतने करोड़ रुपये कमाने वाली है।

डबल डिजिट में खुलेगा 'जॉली एलएलबी 3' का खाता

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 रिलीज होने के बाद अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म जॉली एलएलबी 3 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली हैं। फिल्म जॉली एलएलबी 3 की कमाई को लेकर अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 ओपनिंग डे पर 9-11 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर सकती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म की पहले दिन की कमाई 12 करोड़ रुपये तक भी बताई गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म जॉली एलएलबी 3 की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है। असल आंकड़ों में आपको बदलाव देखने को मिल सकता है।

'जॉली एलएलबी 3' में नजर आए ये सितारे

सुभाष कपूर (Subhash Kapoor) के डायरेक्शन में बन रही फिल्म जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार और अरशद वारसी के साथ हूमा कुरैशी (Huma Qureshi), अमृता राव (Amrita Rao) और सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla) अहम रोल में हैं। फिल्म जॉली एलएलबी 3 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article