बॉक्स ऑफिस

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1: 'जॉली एलएलबी 3' ने ओपनिंग डे पर मचाया धमाल, कमाए इतने करोड़

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 20, 2025, 08:17 AM IST

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) की फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) ने रिलीज होते ही पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने पहले दिन इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

Image

Image Source: IMDb

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अरशद वारसी (Arshad Warsi) की लीड रोल वाली फिल्म जॉली एलएलबी 3 (Jolly LLB 3) रिलीज होने के बाद से अपनी कहानी और कमाई को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म जॉली एलएलबी 3 को देखने के लिए भारी संख्या में लोग सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। जिसका असर फिल्म जॉली एलएलबी 3 की कमाई पर भी दिख रहा है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।

'जॉली एलएलबी 3' ने ओपनिंग डे पर मचाया धमाल

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 रिलीज होते ही अपनी कमाई को लेकर फिर से खबरों में हैं। फिल्म जॉली एलएलबी 3 को रिलीज हुए 1 दिन पूरा हो गया है। अब फिल्म जॉली एलएलबी 3 की कमाई के ताजा आंकड़े सामने आ रहे हैं। सैकनिल्क (Sacnilk) के अर्ली एस्टीमेट्स के मुताबिक अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। लेकिन आपो बता दें कि फिल्म जॉली एलएलबी 3 की कमाई के ये आंकड़े अनुमानित है। असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

इतने करोड़ में बनी है 'जॉली एलएलबी 3'

फेमस डायरेक्टर सुभाष कपूर (Subhash Kapoor) के डायरेक्शन में बनी फिल्म जॉली एलएलबी 3 में अक्षय कुमार, अरशद वारसी, हूमा कुरैशी (Huma Qureshi), अमृता राव (Amrita Rao) और सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla) अहम रोल में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म जॉली एलएलबी 3 का बजट लगभग 120 करोड़ रुपये है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 3 की पहले दिन की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article