Housefull 5 Box office Day 4: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख की फिल्म हाउसफुल 5 हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म को लोगों ने काफी तगड़ा रिस्पॉन्स दिया है। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की इस फिल्म ने ऐसा धमाल मचाया है कि लोग दंग रह गए हैं। पहले दिन हाउसफुल 5 ने ये साबित कर दिया था कि आगे चलकर फिल्म काफी अच्छा परफॉर्म करने वाली है। इस बीच हाउसफुल 5 के चौथे दिन की कमाई का आंकड़ा सामने आ गया है। फिल्म ने चंद दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर....
हाउसफुल 5 ने चौथे दिन की इतनी कमाई
अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 इसी महीने 6 तारीख को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ की बंपर कमाई की थी। वहीं दूसरे और तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 30 करोड़ से ज्यादा रहा। वहीं अब चौथे दिन फिल्म ने 11.11 करोड़ का बिजनेस किया है। बता दें कि ये अभी शुरुआती आंकड़े है। अब कुल मिलाकर हाउसफुल 5 ने 98.61 करोड़ कमा लिए हैं। आज ये फिल्म पक्का 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। मालूम हो कि काफी समय से अक्षय कुमार की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खराब परफॉर्म कर रही थी। लेकिन अब ऐसा लगता है कि हाउसफुल 5 से खिलाड़ी कुमार ने वापसी कर ली है। जानकारी के लिए बता दें कि कमल हासन की फिल्म ठग लाइफ भी हाल ही में रिलीज हुई है लेकिन हाउसफुल 5 के सामने इस मूवी ने घुटने टेक दिए है।
हाउसफुल 5 की लंबी है स्टार कास्ट
बताते चलें कि हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार के अलावा अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज, संजय दत्त, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, चंकी पांडे, निकितिन धीर और जॉनी लीवर जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। इसके अलावा मूवी में कई सितारों ने कैमियो भी किया है। बॉबी देओल की एंट्री ने सभी को हैरान कर दिया है।
