Dhurandhar 2 Box Office Day 3 Prediction: फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है। पहले दो दिनों में फिल्म को दर्शकों से धुआंधार रिस्पॉन्स मिला, लेकिन अब तीसरे दिन की कमाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। वीकेंड का फायदा फिल्म को कितना मिलेगा, यह देखना दिलचस्प होगा। शुरुआती ट्रेंड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स और फैंस दोनों ही जानना चाहते हैं कि धुरंधर 2 तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर पाती है।
शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, तीसरे दिन 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने आज 4.93 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर सकती है। इसके साथ ही, फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 275.21 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन अब तक 231.20 करोड़ रुपये हो सकता है। हालाँकि, अभी फाइनल आंकड़ों का आना बाकी है। रणवीर सिंह की फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर जादू चला दिया है। बात करें कहानी कि तो इस बार आदित्य धर ने फिल्म 'धुरंधर 2' में हर एक राज से पर्दा उठाया जिसने इसका क्रेज और बढ़ाया दर्शकों के बीच। फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के अलावा लाइम लाइट लूटी सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल जैसे कलाकरों ने।
