बॉक्स ऑफिस

Dhurandhar 2 BO Collection Day 2: रणवीर सिंह की फिल्म 48 घंटों में हुई 200 पार, दूसरे दिन लाए कलेक्शन में सुनामी

Dhurandhar 2 Box Office: डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों लोगों के सिर चढ़कर राज कर रही है। फिल्म की धुआंधार कमाई ने बाकी सभी फिल्मों के पसीने छुड़ा दिए। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर फिल्म 'धुरंधर 2' ने दूसरे दिन कितने करोड़ कमाए।

Image

Image Source: Instagram

Dhurandhar 2 Box Office: बॉलीवुड की मेगा फिल्म 'धुरंधर 2' या 'धुरंधर: द रीवेंज' ने देशभर और बाहर मुल्क में धूम मचा दी है। सस्पेंस स्पाई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर मेकर्स और सिनेमाघरों के मालिकों को मालामाल कर दिया है। रणवीर सिंह की एक्टिंग और आदित्य धर की डायरेक्शन ने सभी जनता के होश उड़ा दिए। फिल्म को लेकर स्पॉइलर और मीम्स ने सोशल मीडिया पर अलग ही क्रेज बनाया हुआ है। पहले दिन धुआंधार कमाई करने के बाद दूसरे दिन भी फिल्म ने काया ही पलटकर रख दी। यहां जानिए की फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई कर अपना कलेक्शन बनाया।

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) ने पहले ही दिन 102.55 करोड़ रुपए कमाई की थी। सिर्फ यही नहीं पेड रिव्यू ने भी कलेक्शन में इजाफा करते हुए 43 करोड़ कमाए थे। ऐसे में 18 और 19 मार्च की कमाई ने मिलकर फिल्म का टोटल कलेक्शन पहले दिन 172.63 करोड़ कर दिया था। वहीं दूसरे दिन की रिपोर्ट कार्ड भी सामने आ चुकी है, जिसका इंतजार फैंस और मेकर्स को काफी ज्यादा था। सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म 'धुरंधर 2' ने दूसरे दिन 80 करोड़ के पार कमाई की है। ऐसे में पहले दो दिन की कमाई जो जोड़ते हुए फिल्म ने ₹226.27 और ग्रॉस ₹269.39 करोड़ कमाए।

हैरान करने वाली बात ये है कि फिल्म ने 48 घंटों में 200 करोड़ पार कर लिए हैं और ये जल्द ही 300 करोड़ मूवी क्लब में शामिल हो जाएगी। अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट्स के मुताबिक वीकेंड को फिल्म 'धुरंधर 2' की कमाई डबल हो जाएगी। बता दें कि 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने रणवीर सिंह के करियर को ऊंचाई पर पहुंचा दिया। खुद रणवीर ने धुरंधर 2 से बाजीराव मस्तानी का रिकार्ड तोड़ डाला। इसी के साथ बॉलीवुड से लेकर साउथ और टीवी इंडस्ट्री के कलाकार 'धुरंधर 2' की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article