Stock Market Today Nifty-Sensex : शेयर बाजार में इस महीने में अब तक जोरदार तेजी देखने को मिली है। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में पिछले 8 करोबारी सत्र में करीब 10 फीसदी तक उछल गए हैं। वहीं, गुरुवार को दोनों बेंचमार्क इंडेक्स पर सेंसेक्स की एक्सपायरी का असर दिख रहा है, जिससे शुरुआती कारोबार में दोनों इंडेक्स रेंजबाउंड कारोबार कर रहे हैं।
जबकि, दूसरी तरफ मिड और स्मॉलकैप शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारी के चलते मार्केट ब्रेड्थ मजबूत बनी हुई है। NSE 3,071 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हो रही है। इनमें से 2,242 में जबरदस्त तेजी है। जबकि, 731 में बिकवाली हावी है। इसी तरह BSE पर 3,045 स्टॉक्स में ट्रेडिंग हो रही है। इनमें से 2,130 में खरीदारी और 716 में बिकवाली हावी है।
कैसा कारोबार कर रहे सेंसेक्स-निफ्टी?
सेंसेक्स और निफ्टी में कारोबार की शुरुआत फ्लैट टू नेगेटिव रही। लेकिन, कुछ ही मिनट के बाद दोनों इंडेक्स हरे निशान में आ गए हैं। Nifty 25,213.50 के लो और
25,353.50 के हाई के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं, Sensex : 82,243.26 से 81,576.15 के बीच झूल रहा है। मोटे तौर पर दोनों इंडेक्स पॉजिटिव साइड में सेटल होते दिख रहे हैं।
8 कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 7,420 अंक चढ़ा
नवंबर में अब तक शेयर बाजार की रफ्तार काफी शानदार रही है। 30 अक्टूबर के बंद स्तर से 11 नवंबर तक सेंसेक्स 7,419.87 अंक यानी 9.96% उछल चुका है। इसी अवधि में निफ्टी में 2,201.95 अंक यानी 9.55% की तेजी आई है। इस दौरान 8 कारोबारी सत्र हुए हैं। 11 नवंबर को भी बाजार में लगातार दूसरे सत्र में तेजी जारी रही। सेंसेक्स 772.75 अंक चढ़कर 81,879.40 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 210.40 अंक की बढ़त के साथ 25,255.05 पर पहुंच गया था। दोनों इंडेक्स फरवरी 2026 के बाद अपने सबसे ऊंचे बंद स्तर पर पहुंच गए थे।
अब स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में तेजी
बाजार में तेजी का नया संकेत ब्रॉडर मार्केट से मिल रहा है। पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में स्मॉलकैप और मिडकैप शेयरों में खरीदारी तेज हुई है। 11 नवंबर को निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 1.59% उछला था, जबकि निफ्टी मिडकैप 100 में 0.81% की तेजी आई थी। इस दिन स्मॉलकैप इंडेक्स ने सेंसेक्स और निफ्टी दोनों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया। गुरुवार 12 नंवबर को भी यही रुझान जारी रहा है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 1.09% की तेजी है। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.39% की बढ़त है। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 50 0.92% और निफ्टी मिडकैप 150 0.36% ऊपर हैं।
FII की वापसी ने बदली बाजार की चाल
शेयर बाजार में इस तेजी के पीछे विदेशी निवेशकों की जोरदार वापसी बड़ी वजह है। करीब 2 साल तक भारतीय बाजार में बिकवाली करने वाले विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) नवंबर में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। 11 नवंबर को विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में 12,563 करोड़ रुपये की नेट खरीदारी की। नवंबर में अब तक विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 6.43 अरब डॉलर पहुंच चुकी है। यह सितंबर 2024 के बाद किसी महीने में उनकी सबसे बड़ी खरीदारी है। विदेशी निवेशकों की वापसी से बाजार में लिक्विडिटी बढ़ी है और खासतौर पर बड़े शेयरों में खरीदारी को मजबूती मिली है। हालांकि, अब इसका सकारात्मक असर व्यापक बाजार में भी दिखाई दे रहा है।
क्यों अब दुनिया से आगे भाग रहा भारत का बाजार
बाजार में तेजी की सबसे बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में नरमी है। गुरुवार सुबह ब्रेंट क्रूड करीब 91.72 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। इसमें करीब 1.12% की गिरावट थी। इसके अलावा कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे भी बाजार के सेंटिमेंट को मजबूत कर रहे हैं। बैंकिंग और ऑटो कंपनियों के बेहतर प्रदर्शन से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। बुधवार को बैंकिंग शेयरों में 1.8% और ऑटो शेयरों में 2.1% की तेजी दर्ज की गई थी।
20% तक भागे शेयर
गुरुवार, 12 नवंबर को शेयर बाजार में कई छोटे शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली। NSE के उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, FLEXITUFF का शेयर 19.94% उछलकर 3.85 रुपये पर पहुंच गया, जबकि ANTGRAPHIC में 19.67% की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा DCXINDIA के शेयर 13.54%, SPCENET 12.66%, VEDAVAAG 12.62% और ROTO 12.43% चढ़े। KJMCFIN, MOMSBELIEF और KMEW में भी करीब 9-10% की तेजी रही। इन शेयरों में खरीदारी के चलते छोटे शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी साफ दिखाई दी।
| शेयर | ओपन (₹) | दिन का हाई (₹) | पिछला बंद (₹) | LTP (₹) | तेजी (%) |
| FLEXITUFF | 3.85 | 3.85 | 3.21 | 3.85 | 19.94% |
| ANTGRAPHIC | 0.64 | 0.73 | 0.61 | 0.73 | 19.67% |
| DCXINDIA | 147.5 | 166.28 | 146.19 | 165.98 | 13.54% |
| SPCENET | 3.95 | 4.55 | 3.87 | 4.36 | 12.66% |
| VEDAVAAG | 20.4 | 24.1 | 20.12 | 22.66 | 12.62% |
| ROTO | 75.99 | 79.9 | 67.24 | 75.6 | 12.43% |
| KJMCFIN | 64.6 | 64.6 | 58.73 | 64.6 | 9.99% |
| MOMSBELIEF | 259.14 | 295.57 | 256.57 | 281.7 | 9.79% |
| KMEW | 654.8 | 712.5 | 648.9 | 708.1 | 9.12% |
| NORBTEAEXP | 61.2 | 66.41 | 60.96 | 66.41 | 8.94% |
