बॉक्स ऑफिस

Chhaava Day 1 Box Office Prediction: स्काई फोर्स को पछाड़ने को तैयार छावा, विक्की कौशल देंगे 2025 की बिगेस्ट ओपनर

Chhaava Day 1 Box Office Prediction: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) अपने करियर की सबसे बड़ी फिल्म छावा (Chhaava) लेकर दर्शकों के सामने आने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। फिल्म छावा में रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। ट्रेड की मानें तो फिल्म छावा साल 2025 की बिगेस्ट ओपनर बनने के लिए तैयार है।

Image

Untitled design

Chhaava Day 1 Box Office Prediction: बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और अदाकारा रश्मिका मंदाना इन दिनों लगातार फिल्म छावा (Chhaava) का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं। फिल्म छावा में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज के किरदार में दिखाई देंगे और कलाकार अक्षय खन्ना औरंगजेब के रोल में नजर आएंगे। फिल्म 14 फरवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसके लिए दर्शक काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म छावा को लेकर दर्शकों में मौजूद उत्साह को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स काफी खुश हैं और मान रहे हैं कि विक्की कौशल की ये मूवी साल 2025 की बिगेस्ट ओपनर साबित होगी।

छावा पहले दिन चटाएगी अक्षय कुमार की स्काई फोर्स को धूल

ट्रेड से सामने आ रही खबरों की मानें तो विक्की कौशल की छावा ने एडवांस बुकिंग के माध्यम से अब तक 5 करोड़ रुपये कमा चुकी है। छावा की एडवांस बुकिंग अभी 48 घंटों तक और चलेगी। ट्रेड पंडितों का मानना है कि छावा एडवांस बुकिंग से ही 10-12 करोड़ रुपये का कारोबार कर लेगी। अगर फिल्म एडवांस बुकिंग से दहाई का आंकड़ा पार कर लेती है तो इसकी कमाई 20 करोड़ के पार रहेगी। अगर ऐसा होता है कि फिल्म छावा साल 2025 की बिगेस्ट ओपनर बन जाएगी।

अगर साल 2025 की अब तक की बिगेस्ट ओपनर की बात करें तो वो खिताब अक्षय कुमार की स्काई फोर्स के पास है, जिसने पहले दिन 15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। स्काई फोर्स ने भले ही पहले दिन अच्छा कारोबार किया हो लेकिन इसका लाइफटाइम कलेक्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था लेकिन विक्की कौशल की छावा को लेकर ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि फिल्म छावा का लाइफटाइम बिजनेस शानदार रहेगा क्योंकि बहुत लम्बे समय के बाद पीरियड बायोपिक ड्रामा आ रही है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article