बॉक्स ऑफिस

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office: 50 करोड़ी हुई इमरान हाशमी की फिल्म, सनी देओल की मूवी ने काटा गदर

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 16, 2026, 07:25 AM IST

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection Day 2: सनी देओल की फिल्म बंटवारा 1947 और इमरान हाशमी की आवारापन 2 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए।

Image

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection Day 2 (Image Source: AI)

Batwara 1947 Vs Awarapan 2 Box Office Collection Day 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म बंटवारा 1947 (Batwara 1947) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की आवारापन 2 (Awarapan 2) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए दो दिन पूरे हो चुके हैं। दोनों फिल्मों को लेकर रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच काफी चर्चा थी। एक तरफ सनी देओल की फिल्म कहानी और उनके दमदार अंदाज की वजह से सुर्खियों में थी, तो दूसरी ओर इमरान हाशमी की फिल्म ने पुरानी यादों और आवारापन की फैन फॉलोइंग के चलते माहौल बनाया। अब रिलीज के दो दिन बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने ज्यादा असर दिखाया है। तो चलिए जानते हैं दोनों फिल्मों ने दूसरे दिन कितनी कमाई की है।

'बंटवारा 2' की कमाई में आया उछाल

सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म बंटवारा एक बार फिर से अपनी कमाई को लेकर चर्चा में आ गई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिन पूरे कर लिए हैं। सनी देओल की फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म बंटवारा 1947 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का पहले दिन की कमाई महज 5.75 करोड़ रुपये रही थी। इसी के साथ फिल्म बंटवारा 1947 का इंडिया में कुल कलेक्शन 19.25 रुपये हो गया है। फिल्म की दुनियाभर में कमाई 26.41 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, असल आंकड़ों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

'आवारापन 2' ने काटा गदर

एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। फिल्म दूसरे दिन भी 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ती नजर आ रही है। फिल्म आवारापन 2 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 33.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म की इंडिया में कुल कमाई 55.75 करोड़ रुपये हो गई है। दुनियाभर में फिल्म का कलेक्शन 72.90 करोड़ रुपये हो गया है। दोनों फिल्मों की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article