बॉक्स ऑफिस

Awarapan 2 Box office Collection Day 1: इमरान हाशमी की सबसे बड़ी ओपनिंग, 'आवारापन 2' ने पहले दिन बजाया डंका

Awarapan 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर डंका बजा दिया है।

Image

Awarapan 2 का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Awarapan 2 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर इमरान हाशमी ने अपनी फिल्मों और अंदाज से हमेशा ही इंडस्ट्री में धमाल मचाया है। वहीं एक्टर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' भी बड़े पर्दे पर दस्तक दे चुकी है। इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। खास बात तो यह है कि इमरान हाशमी की फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। मूवी के लिए लोगों की दीवानगी ऐसी है कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी इसकी झलक साफ देखने को मिल रही है। दरअसल, इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट के साथ धाकड़ ओपनिंग की है। फिल्म इमरान हाशमी के करियर की भी सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की 'आवारापन 2' (Awarapan 2) ने भारत में 21 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन कुल 25 करोड़ रुपये रहा। इतना ही नहीं, 'आवारापन 2' ने विदेशों में भी अच्छी खासी कमाई की है। फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, ऐसे में मूवी का पहले दिन का ग्रॉस कलेक्शन 27 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। इस आंकड़े के साथ 'आवारापन 2' इमरान हाशमी के करियर में सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली मूवी बनी है। बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए सिनेमाघरों में 45% ऑक्युपेंसी दर्ज की गई थी।

    बता दें कि इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की 'आवारापन 2' (Awarapan 2) ने बॉक्स ऑफिस पर 'बंटवारा 1947' को भी कड़ी टक्कर दी है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही लोगों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई थी। 'आवारापन 2' के गाने से लेकर इसके हर सीन ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि 'आवारापन 2' कहां तक अपनी राह तय कर पाती है।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article