बॉक्स ऑफिस

Batwara 1947 BO Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की मूवी पड़ी फीकी, 'आवारापन 2' के सामने हुई ढेर

Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। लेकिन पहले दिन ही मूवी की शुरुआत काफी धीमी रही।

Image

Batwara 1947 की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल ने अपनी हर फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने का काम किया है। उनकी फिल्म 'बटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है। सनी देओल के साथ-साथ इस फिल्म में करण देओल, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा और कनिका कपूर जैसे कई सितारों ने अहम भूमिका अदा की है। सनी देओल की फिल्म को लेकर लोगों में तो काफी उत्साह था। लेकिन 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) की पहले दिन की कमाई देख कहा जा सकता है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने काफी धीमी शुरुआत की है। यहां तक कि सनी देओल की मूवी पहले दिन डबल डिजिट में भी खाता नहीं खोल पाई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Batwara 1947 Review: सबकुछ है मगर बंटा-बंटा

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) ने पहले नेट 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 6.84 करोड़ रुपये रहा। दूसरी ओर मूवी ने विदेशों में 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की है, ऐसे में 'बंटवारा 1947' का कुल कलेक्शन 8.34 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि सिनेमाघरों में मूवी की ऑक्युपेंसी मात्र 15 प्रतिशत ही दर्ज की गई। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की 'बंटवारा 1947' को इमरान हाशमी स्टारर 'आवारापन 2' से कड़ी टक्कर मिली है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Awarapan 2 BO Collection Day 1: इमरान हाशमी की सबसे बड़ी ओपनिंग, 'आवारापन 2' ने पहले दिन बजाया डंका

    इतने बजट में तैयार हुई 'बंटवारा 1947'

    आमिर खान द्वारा प्रोड्यूस की गई 'बंटवारा 1947' (Batwara 1947) का आनुमानित बजट 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस फिल्म के जरिए आमिर खान और सनी देओल ने पहली बार साथ काम किया है। सनी देओल की फिल्म को लेकर ट्रेड और पीआर एक्सपर्ट गिरीश वानखेड़े का कहना था कि मूवी को 'स्वतंत्रता दिवस' का लंबा वीकेंड मिलेगा, जिससे फिल्म की कमाई में फायदा हो सकता है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या सनी देओल की 'बंटवारा 1947' वीकेंड पर धाकड़ कमाई कर पाती है या नहीं।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article