बॉक्स ऑफिस

'सितारे जमीन पर' को हिट कराने के लिए आमिर खान ने बनाया बड़ा प्लान, बस इतनी ही स्क्रीन्स पर रिलीज होगी फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 10, 2025, 06:41 PM IST

Sitaare Zameen Par Screens Release: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) को देशभर में 1200 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म को हिट कराने के लिए आमिर खान ने ये बड़ा प्लान बनाया है जो सबको काफी हैरान कर रहा है।

Image

Sitaare Zameen Par Screens Release

Sitaare Zameen Par Screens Release: बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) अपनी नई फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। 'सितारे जमीन पर' की रिलीज से पहले फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि आमिर खान फिल्म सितारे जमीन पर को केवल बड़े पर्दे पर रिलीज करने वाले हैं। फिल्म को किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं किया जाएगा। इस खबर ने बी-टाउन में हलचल मचा दी थी। अब इसके फिल्म से जुड़ी एक और हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है।

इतनी स्क्रीन पर रिलीज होगी 'सितारे जमीन पर'

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। फिल्म को ओटीटी पर न रिलीज करने के फैसले के बाद मेकर्स ने एक और हैरान करने वाला कदम उठाया है। पिंकविला की रिपोर्ट से मुताबिक आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को 1250 स्क्रीन्स पर ही रिलीज किया जाएगा। आमिर खान फिल्म को लेकर कॉन्फिडेंट हैं और वो लॉन्ग टर्म गेम पर फोकस कर रहे हैं। रिलीज ज्यादा कंसन्ट्रेटेड होगी हाई परफॉर्मिंग सिनेमाघरों पर और फिर डिमांड के हिसाब से मास बेल्ट्स में धीरे-धीरे ट्रांजिशन होगा। चूंकि फिल्म ओटीटी पर नहीं आएगी इसलिए आमिर और उनकी टीम वर्ड ऑफ माउथ के हिसाब से स्ट्रैटेजी अपनाने में वक्त लगा सकते हैं।'

कब रिलीज होगी फिल्म

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर इसी महीने 20 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। आमिर खान को इस फिल्म से काफी उम्मीद है क्योंकि उनकी लास्ट कई मूवीज बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही थीं। फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article