Pic Credit: IMDb
120 Bahadur Box office Day 5: रजनीश घई के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म '120 बहादुर' (120 Bahadur) को ऑडियंस का प्यार मिल रहा है। इस मूवी में फरहान अख्तर अहम रोल में नजर आ रहे हैं। शैतान सिंह भाटी के रोल में फरहान अख्तर की एक्टिंग ने लोगों की इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित यह फिल्म शुरुआत वीकेंड में ठीक-ठाक कमाई करने में सफल रही थी। खास बात यह है कि फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की '120 बहादुर' ने मंगलवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर बढ़ोतरी दर्ज कराते हुए सोमवार के मुकाबले ज्यादा बिजनेस किया है।
फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की वॉर ड्रामा बेस्ड मूवी '120 बहादुर' ने सोमवार के दिन भारी गिरवाट दर्ज कराई थी। मगर 5वें दिन यानी मंगलवार को '120 बहादुर' के कलेक्शन में थोड़ी वृद्धि हुई है। Sacnilk के मुताबिक इस मूवी ने मंगलवार को 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया है। 5 दिनों के अंदर यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ रुपये का बिजनेस का करने में कामयाब रही है। हैरानी की बात यह है कि इन आंकड़ों को देखने के बाद मेकर्स को यह चिंता सता रही है कि '120 बहादुर' अपने बजट को क्रॉस करने में सफल रहेगी या नहीं?
यह भो पढ़ें: Mastiii 4 Box Office Collection Day 3: 'मस्ती 4' की वीकेंड पर निकली हवा, कमाए महज इतने रुपये
फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की फिल्म '120 बहादुर' (120 Bahadur) के साथ विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की एडल्ट कॉमेडी मूवी 'मस्ती 4' रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों के क्लैश से इनके कलेक्शन पर काफी असर पड़ा है। '120 बहादुर' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 12 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई की है। वहीं दूसरी ओर 'मस्त 4' अभी तक 10 करोड़ रुपये भी छाप नहीं पाई है।