बॉक्स ऑफिस

Mastiii 4 Box Office Collection Day 3: 'मस्ती 4' की वीकेंड पर निकली हवा, कमाए महज इतने रुपये

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 24, 2025, 05:36 AM IST

Mastiii 4 Box Office Collection Day 3: रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi), आफताब शिवदासानी (Aftab Shivdasani) की लीड रोल वाली फिल्म मस्ती 4 (Mastiii 4) को रिलीज हुए 3 दिन पूरे हो गए हैं। लेकिन तीसरे दिन भी फिल्म मस्ती 4 बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई।

Image

Image Source: Mastiii 4 Movie

Mastiii 4 Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh), विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi), आफताब शिवदासानी (Aftab Shivdasani) की फिल्म मस्ती 4 (Mastiii 4) हाल ही में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। फिल्म मस्ती 4 रिलीज होने के बाद से अपनी कमाई को लेकर खबरों में बनी हुई है। रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती 4 को रिलीज हुए अब 3 दिन पूरे हो गए है, जिसके बाद फिल्म की कमाई को लेकर नई रिपोर्ट सामने आ रही है। फिल्म मस्ती 4 की कमाई में तीसरे दिन भी खास सुधार देखने को नहीं मिला। रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती 4 ने तीसरे दिन इतने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

'मस्ती 4' ने किया इतना कलेक्शन

रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती 4 एक बार फिर से अपनी कलेक्शन रिपोर्ट को लेकर खबरों में है। फिल्म मस्ती 4 का पहले दो दिनों का कलेक्शन कमाई कुछ खास नहीं रही। अब इस फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन पूरे हो गए हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती 4 ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ रुपये कमाए है, जो दूसरे दिन के मुकाबले मजह 25 लाख रुपये ज्यादा है। फिल्म मस्ती 4 ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इसी के साथ रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की फिल्म मस्ती 4 की कुल कमाई 8.50 करोड़ रुपये हो गई है। लेकिन आपको बता दें कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी अनुमानित है, अब देखना होगा असल आंकड़ों में कितना बदलाव देखने को मिलने वाला है।

'मस्ती 4' में नजर आए ये सितारे

मिलाप जवेरी (Milap Zaveri) के निर्देशन में बनी फिल्म मस्ती 4 में रितेश देशमुख के साथ विवेक ओबेरॉय, अरशद वारसी (Arshad Warsi), नरगिस फखरी (Nargis Fakhri) तुषार कपूर (Tusshar Kapoor), जेनिलिया डिसूजा (Genelia D'Souza), एल्नाज नोरोजी (Elnaaz Norouzi), रूही सिंह (Ruhi Singh), शाद रंधावा (Shaad Randhawa) और आफताब शिवदासानी भी अहम रोल में है। फिल्म मस्ती 4 की की कमाई को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article