बॉलीवुड

Zara Hatke Zara Bachke BO Collection: 3 दिनों में बजट का आधा कमा गई विक्की- सारा की मूवी, देखिए कुल कलेक्शन

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 5, 2023, 09:34 AM IST

Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान और एक्टर विक्की कौशल की फिल्म जरा हटके जरा बचके (Zara Hatke Zara Bachke) 2 जून को रिलीज हो चुकी है। फिल्म को फैंस के अच्छे रिव्यू मिले हैं। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन अपने बजट की आधी कमाई कर ली है।

Image

Zara Hatke Zara Bachke box office collection day 3

KEY HIGHLIGHTS
  • जरा हटके जरा बचके ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया है।
  • विक्की-सारा की फिल्म फैंस को पसंद आई है।
  • मूवी को दर्शकों के अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं।

Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 3: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) और एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म जरा हटके जरा बचके (Zara Hatke Zara Bachke) 2 जून को रिलीज हो चुकी है। विक्की और सारा की जोड़ी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म का प्रमोशन करने के लिए दोनों ने जी जान लगा दी है। आईपीएल फाइनल से लेकर दिल्ली की लाजपत मार्केट तक विक्की और सारा ने अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके की प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म को फैंस के अच्छे रिव्यू मिले हैं। जरा हटके जरा बचके ने रिलीज के तीसरे दिन अपने बजट की आधी कमाई कर ली है। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पहले वीकेंड के बाद 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

पहले वीकेंड के बाद हुई अच्छी कमाई

विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म जरा हटके जरा बटके ने रिलीज के तीसरे दिन 9 करोड़ की कमाई कर ली है। 2 जून को फिल्म ने 5.29 करोड़ की कमाई की थी। जिसके बाद से ही शनिवार और रविवार को मूवी की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। पहले वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई 21 करोड़ के लगभग पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि फिल्म जरा हटके जरा बचके को 40 करोड़ के बजट पर बनाया गया था, इस हिसाब से तीन दिनों के भीतर ही फिल्म ने बजट की आधी कमाई कर ली है। अब देखना होगा की फिल्म हिट साबित होगी या फ्लॉप?

विक्की और सारा की ऑनस्क्रीन जोड़ी हिट

फिल्म को देखकर लौट रहे दर्शक दावा कर रहे हैं कि विक्की और सारा अली खान की ऑनस्क्रीन जोड़ी धमाकेदार लग रही है। फिल्म में रोमांस के साथ ही अच्छी कॉमेडी भी देखने को मिल रही है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article