Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection: सारा अली खान (Sara Ali Khan) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म जरा हटके जरा बचके सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। लक्ष्मण उतेकर ने कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया है। फिल्म को भले ही सुबह में धीमी शुरुवात मिली। लेकिन शाम के शोज में लोगों की भीड़ देखने को मिली। फिल्म के ट्रेलर और गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विक्की और सारा की फिल्म ने पहले दिन 5 से 5.50 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ठीक- ठाक कमाई की है। फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलेगा। अभी कोई और फिल्म भी रिलीज नहीं हो रही है जिसका फायदा जरा हटके जरा बचके को मिलेगा।
फिल्म ने पहले दिन किया इतने करोड़ का बिजनेस
विक्की और सारा की फिल्म को दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया है। पहली बार विक्की और सारा ने किसी प्रोजेक्ट में साथ काम किया है। फिल्म में विक्की और सारा की क्यूट केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। सारा ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है। हमेशा की तरह विक्की ने अपने किरदार को पर्दे पर बखूबी निभाया है। ट्रेंड एनालिस्ट्स का कहना है कि फिल्म का असली टेस्ट तो दो वीकेंड के बाद होगा। फिल्म ने इंडियन नेशनल चेन्स से सिर्फ 3.50 करोड़ का बिजनेस किया है। अगर ये ट्रेंड बरकरार रहता है तो फिल्म वीकेंड तक 15 से 18 करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं।
उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद विक्की की ये दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है। वहीं, सिंबा के बाद सारा की ये चौथी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्की और सारा के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।
