बॉलीवुड

करवा चौथ पर भंसाली प्रोडक्शन्स ने शेयर की Salman Khan-Aishwarya Rai की फोटोज, यूजर्स बोले- थोड़ी तो शर्म करो

Bhansali Productions Shares Salman Khan-Aishwarya Rai Photos: करवा चौथ के मौके पर भंसाली प्रोडक्शन ने सलमान खान-ऐश्वर्या राय के 'हम दिल दे चुके सनम' से जुड़ी तस्वीर शेयर की, जिसे देख लोगों ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई।

Image

Karwa Chauth पर भंसाली प्रोडक्शन्स ने शेयर की Salman Khan-Aishwarya Rai की फोटोज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Bhansali Productions Shares Salman Khan-Aishwarya Rai Photos: करवा चौथ की धूम बीते दिन भारत के कई राज्यों में देखने को मिली। बॉलीवुड और टीवी स्टार्स में भी करवा चौथ के त्योहार पर उत्साह नजर आया। कई एक्ट्रेसेस ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था। करवा चौथ के इस खास मौके पर संजय लीला भंसाली की प्रोडक्शन टीम भंसाली प्रोडक्शन्स ने एक पोस्ट शेयर की, जो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। लोगों ने इस पोस्ट के लिए टीम को लताड़ना भी शुरू कर दिया। दरअसल, करवा चौथ पर भंसाली प्रोडक्शन्स ने सलमान खान और ऐश्वर्या राय के 'हम दिल दे चुके सनम' से जुड़ी तस्वीरें साझा कीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Aamir Khan ने तीसरी पत्नी Gauri Spratt के साथ मनाया पहला करवा चौथ, हाथों में हाथ डालें नजर आया कपल

    संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस ने करवा चौथ पर सबको शुभकामनाएं भी दीं। सलमान खान और ऐश्वर्या राय की ये फोटो 'हम दिल दे चुके सनम' के करवा चौथ सेलिब्रेशन की हैं। इन फोटोज में ऐश्वर्या राय का किरदार यानी नंदिनी, समीर यानी सलमान खान की बाहों में नजर आया। पोस्ट को शेयर कर भंसाली प्रोडक्शन्स ने कैप्शन में लिखा, "कुछ तस्वीरें, कुछ यादें और मोहब्बत का एक खूबसूरत अफसाना। करवा चौथ की शुभकामनाएं।" संजय लीला भंसाली की टीम ने इस पोस्ट में सलमान खान और ऐश्वर्या राय को टैग भी किया। इस पोस्ट को देख कई यूजर्स ने खिल्ली उड़ाई और टीम की हिम्मत पर हैरानी जताई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Karwa Chauth: पिंक साड़ी और माथे पर सिंदूर, Hina Khan ने रखा व्रत; इन TV हसीनाओं ने भी मनाया त्योहार

      भंसाली प्रोडक्शन्स की करवा चौथ से जुड़ी पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "संजय लीला भंसाली आग से खेल रहे हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "उन्हें टैग करना अपने आप में ही खतरनाक है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "ये तस्वीरें दिखाकर ये साबित क्या करना चाहते हो।" चौथे यूजर ने लिखा, "हिम्मत तो देखो।" पांचवे यूजर ने लिखा, "संजय काका थोड़ी तो शर्म करो।" एक यूजर ने कमेंट पर चुटकी लेते हुए लिखा, "जले में नमक छिड़कने का काम।"

      भंसाली प्रोडक्शन्स ने शेयर की सलमान खान-ऐश्वर्या राय की फोटोज

      भंसाली प्रोडक्शन्स ने शेयर की सलमान खान-ऐश्वर्या राय की फोटोज

      बता दें कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के वक्त एक-दूजे को दिल दे बैठे थे। हालांकि कुछ सालों बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। साल 2002 में ऐश्वर्या राय और सलमान खान ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिये।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article