बॉलीवुड

Yami Gautam ने पति आदित्य धर संग छोड़ा मुंबई, हिमाचल प्रदेश में यहां बसाया नया घर, जानें वजह

Yami Gautam And Aditya Dhar Leave Mumbai: एक्ट्रेस यामी गौतम और आदित्य धर ने अपनी लाइफ में बड़ा फैसला लिया है। आदित्य और यामी ने मुंबई छोड़ दिया और हिमाचल प्रदेश में रहने लगे हैं।

Image

yami gautam and aditya dhar (photo credit- instagram)

Yami Gautam And Aditya Dhar Leave Mumbai: बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल यामी गौतम (Yami Gautam) और फिल्ममेकर आदित्य धर (Aditya Dhar) अपनी पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर ही रखते हैं। दोनों शादी के बाद भी कम ही साथ में नजर आते हैं, जिस वजह से फैंस के बीच दोनों की पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातें जानने के लिए एक्साइटमेंट बनी रहती हैं और अब कपल से जुड़ी एक दिलचस्प खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि आदित्य धर और यामी गौतम ने मुंबई छोड़ दिया है और दोनों हिमाचल प्रदेश में पहाड़ों के बीच बस गए हैं। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: जूनियर NTR और Janhvi Kapoor के अश्लील AI वीडियो पर भड़के विजय देवरकोंडा, चिरंजीवी भी गुस्से से हुए लाल

    हिमाचल प्रदेश में बसे यामी-आदित्य

    न्यूज 18 की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें खुलासा किया गया है कि यामी गौतम और आदित्य धर ने मुंबई छोड़ दिया है और दोनों ही हमेशा हमेशा के लिए हिमाचल प्रदेश में बस गए हैं। दोनों अब सिर्फ काम के सिलसिले में मुंबई आते जाते रहेंगे। मुंबई में वह खार के एक अपार्टमेंट में रेंट पर रहते थे, लेकिन अब यामी और आदित्य सुकून के पल बिताने हिमाचल अपने घर जाएंगे। यामी गौतम हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं और उनका पूरा परिवार आज भी यहां पर रहता है। इसी वजह से एक्ट्रेस ने अपनों के बीच शांति से जिंदगी बिताने का फैसला किया है। दावा है कि यहां पर यामी का एक 100 साल पुराना हेरिटेज घर है, जिसे एक्ट्रेस ने 25 करोड़ रुपये देकर खरीदा है। कपल अब इसी घर में रहने वाला है। Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें: हैदराबाद इवेंट में Farrhana Bhatt को देख बेकाबू हुई भीड़, फंसीं एक्ट्रेस; भगदड़ जैसे हालातों पर यूं जताई चिंता

    आदित्य और यामी के लिए खास है घर

    यामी और आदित्य ने साल 2021 के जून महीने में शादी रचाई थी और दिलचस्प बात ये है कि कपल ने इसी घर में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की थी। यामी और आदित्य ने महज अपने परिवारवालों के बीच इसी घर में सात फेरे लिए थे और अब कपल इसी घर में अपनी आगे की जिंदगी बताने वाला है। हालांकि, कपल ने अपने इस घर के किसी फाइव स्टार होटल में तब्दील नहीं किया है। यामी और आदित्य ने इस घर को सिंपल और नेचुरल ही रहने दिया, जिससे उसकी खूबसूरती और बढ़ गई है।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article