बॉलीवुड

World Cup Final: टीम इंडिया की हार के बाद अमिताभ बच्चन ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौंसला, कहा- 'तुम हमारा गर्व हो..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 20, 2023, 01:12 PM IST

IND vs AUS World Cup Final 2023: इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप फिनाले मैच ने भारतीय क्रिकेटर्स के साथ ही करोड़ों फैंस और बॉलीवुड सितारों को भी निराश कर दिया है। टीम इंडिया की हार के बाद सभी लोग टीम इंडिया को हौंसला अफजाई कर रहे हैं। अब अमिताभ बच्चन ने भी एक पोस्ट किया है।

Image

Amitabh Bachchan on World Cup Match

IND vs AUS World Cup Final 2023: इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप फिनाले मैच ने भारतीय क्रिकेटर्स के साथ ही करोड़ों फैंस और बॉलीवुड सितारों को भी निराश कर दिया है। टीम इंडिया की हार के बाद सभी लोग टीम इंडिया को हौंसला अफजाई कर रहे हैं। अब अमिताभ बच्चन ने भी एक पोस्ट किया है। बिग बॉस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इंडियन क्रिकेटर्स के लिए एक पोस्ट किया है, जिसके कैप्शन मेंउन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। अमिताभ बच्चन क्रिकेट को काफी फॉलो करते हैं।

हमेशा से ही वह टीम इंडिया को पूरा सपोर्ट करते नजर आए हैं। बिग बी का इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, अपने इस पोस्ट के जरिए वह टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को इस दुखी वक्त में संवेदना देते नजर आ रहे हैं। वही उनके जज्बे की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आइए इस पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।

'आप सभी पर हमें गर्व है..'

'नहीं नहीं नहीं .. टीम इंडिया .. अभी खत्म नहीं .. आप हमारा गौरव हैं .. आप वह दिल हैं जहां हमारे हाथ रहते हैं ..' अमिताभ बच्चन की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर की जा रही हैं। लोगों का मानना है कि अमित जी के साथ ही बॉलीवुड के सभी सितारों और फैंस को टीम इंडिया के ऊपर गर्व होना चाहिए और उन्हें सपोर्ट करना चाहिए।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article