बॉलीवुड

Tiger Shroff Firing Case के बाद पहली बार बाहर दिखे Salman Khan, कड़ी सुरक्षा में पहुंचे एयरपोर्ट

Salman Khan At Airport With Tight Security: टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद सलमान खान की सुरक्षा में और भी इजाफा कर दिया गया। वहीं अब भाईजान टाइट सिक्योरिटी के बीच एयरपोर्ट पहुंचे हैं।

Image

Salman Khan टाइट सिक्योरिटी के बीच पहुंचे एयरपोर्ट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Salman Khan At Airport With Tight Security: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ बीते रविवार की शाम बड़ी घटना हुई। तीन अनजान शख्स ने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की। टाइगर श्रॉफ संग हुई इस घटना ने न केवल इंडस्ट्री को बल्कि फैंस को भी हैरान कर दिया है। बीते दिन टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जो कि नेपाल भागने की तैयारी में थे। टाइगर श्रॉफ संग हुई इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा और भी ज्यादा बढ़ा दी गई है। वहीं अब टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद सलमान खान पहली बार बाहर नजर आए। वह टाइट सिक्योरिटी के बीच एयरपोर्ट पहुंचे हैं, जिससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff पर हमले के बाद Salman Khan को फिर मिली धमकी, अनिल पंडित ने भाईजान को दिया अल्टीमेटम

    सलमान खान कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट पहुंचे। उनके आसपास बड़ी मात्रा में सिक्योरिटी गार्ड्स नजर आए। इस दौरान सलमान ब्लू शर्ट और ट्राउजर में दिखाई दिये, जिसमें भाईजान का डैशिंग लुक देखने लायक रहा। भाईजान के कार से उतरने से पहले ही कई सिक्योरिटी गार्ड आगे आकर खड़े हो गए, जिससे सलमान खान आराम से एयरपोर्ट में जा सकें। खबरों की मानें तो सलमान खान अपने किसी प्रोजेक्ट के संबंध में मुंबई से बाहर जा रहे हैं। इसका जिक्र भाईजान ने बिग बॉस 20 में भी किया था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Jolly LLB 4' से Akshay Kumar का पत्ता हुआ साफ !! Arshad Warsi की होगी वापसी

      टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद सलमान खान को भी मिली थी धमकी

      बता दें कि टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद सलमान खान को फिर से धमकियां मिलीं। खबरों की मानें तो अनिल पंडित ने ऑडियो में कहा कि अगर सलमान खान ने लॉरेंस बिश्नोई से माफी नहीं मांगी तो उनकी सिक्योरिटी और पुलिस भी उन्हें नहीं बचा पाएगी। अनिल पंडित ने अपने ऑडियो में कहा था, "तुमने लॉरेंस बिश्नोई और बिश्नोई समाज से माफी नहीं मांगी तो हम तुम्हारे घर में किसी को भी जिंदा नहीं छोड़ेंगे। हम तुम्हारे पूरे परिवार को तबाह कर देंगे। ऐसा मत सोचो कि तुम सिक्योरिटी में हो तो बच जाओगे।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article