Bigg Boss 20: सलमान खान के धमाकेदार शो "बिग बॉस 20' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 20' में कंटेस्टेंट्स के रिश्ते गेम के लिए कब बदल जाएं, कुछ नहीं पता है। शो में बहुत बार कंटेस्टेंट्स को दोस्त से दुश्मन बनते देखा गया है। वहीं इस बार 'बिग बॉस 20' के नॉमिनेशन टास्क को देखकर भी कहा जा सकता है कि अब एक बार फिर से रिश्ते दुश्मनी में बदलने वाले हैं। दरअसल, 'बिग बॉस 20' के नॉमिनेशन टास्क का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें माही विज (Mahhi Vij) सरेआम काजी तौकीर (Qazi Touqeer) की पीठ में छुरा घोंपती नजर आईं। उन्होंने काजी तौकीर को बोरिंग बताया। इस बात को लेकर काजी तौकीर के चेहरे पर भी मायूसी नजर आई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'मेरा दोस्त मर गया काजी नाम था...'- झगड़े के बीच Yung DSA ने की हदें पार, दर्शकों ने लगाई लताड़
'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) के प्रोमो वीडियो में आगे नजर आया कि काजी तौकीर ने माही विज को जवाब दिया कि अब से मैं आपसे दूरी बनाकर रखूंगा। लेकिन नॉमिनेशन टास्क में बवाल यहीं खत्म नहीं हुआ। शो में दिखाया गया कि आसिफ खान ने भी काजी तौकीर को बोरिंग कहा। दोनों के बीच इस टास्क के दौरान जमकर बहस हुई। उनके अलावा लव गिल और अरिश्फा खान भी एक-दूजे से झगड़ते हुए नजर आए। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि यहां से शो की गेम क्या मोड़ लेती है।
