World Cup Final 2023: इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप फाइनल मैच में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिसके साथ ही क्रिकेटर्स हरभजन सिंह को काफी ट्रोल किया जा रहा है, अनुष्का शर्मा और आथिया शेट्टी पर कमेंट के बाद उनको काफी बुरा भला कहा जा रहा है। दरअसल फाइलन मैच के दौरान अनुष्का शर्मा और आथिया शेट्टी एक साथ मैच देखते नजर आए हैं। मैच के दौरान आथिया और अनुष्का के बीच काफी बात चीत हो रही थी, जिस पर कैमरा मैन बार बार फोकस करता है। जिसके बाद दर्शक भी यही अंदाजा लगा रहे थे कि आखिर ये लोग बात क्या कर रहे हैं।
इस बीच पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह उसी वक्त कमेंट्री कर रहे थे। उनके मुंह से एक ऐसी बात निकल जाती है, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आइए हरभजन सिंह के इस बयान पर एक नजर डालते हैं।
'इन लोगों को क्रिकेट के बारे में कोई नॉलेज भी है'
कमेंट्री के दौरान हरभजन ने कहा, 'और ये मैं सोच रहा था कि बात क्रिकेट की हो रही है या फिल्मों की। क्योंकि क्रिकेट के बारे में तो जानता नहीं, कि इतनी समझ होगी।'
सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का का एक फोटो भी वायरल हो रहा है। इस फोटो में अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली को गले लगाती दिख रही हैं और हार के बाद उन्हें संभालने की कोशिश कर रही हैं।
