टीवी मसाला

Tanishaa Mukerji का बड़ा खुलासा, Armaan Kohli संग रिश्ते को बताया 'ब्रेनवॉश...'

Tanishaa Mukerji on Armaan Kohli: हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान एक्ट्रेस तनिषा मुखर्जी ने 'बिग बॉस' के दौरान अरमान कोहली संग बढ़ीं नजदीकियों के बारे में खुलकर बात की है।

Image

अरमान कोहली संग अपने रिश्ते पर बोले तनिषा मुखर्जी (Pic Credit: Instagram)

Tanishaa Mukerji on Armaan Kohli: 'बिग बॉस' लंबे समय से टीवी का सबसे चर्चित शो रहा है। इस शो में कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली लड़ाईयां ही दर्शकों का ध्यान नहीं खींचती बल्कि कई सेलेब्स के बीच पनपने वाला लव-एंगल भी सुर्खियों में रहता है। इन्हीं में से एक रिश्ता एक्ट्रेस तनिषा मुखर्जी (Tanishaa Mukerji) और अरमान कोहली (Armaan Kohli) का भी था। 'बिग बॉस 7' में दोनों ने हिस्सा लिया था और उस दौरान दोनों की नजदीकियां सुर्खियों में रही थीं। अब सालों बाद तनिषा मुखर्जी ने अपने इस रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। एक हालिया पॉडकास्ट में उन्होंने दावा किया कि शो के माहौल ने उनके इमोशन्स को प्रभावित किया। इन चीजों से बाहर आने में उन्हें 6 महीने लग गए थे। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: इस कंटेस्टेंट को Aman Gandhi ने बताया विनर मटेरियल, जानिए नाम)

तनिषा मुखर्जी ने 'बिग बॉस' को बताया चालाकी का खेल

यूट्यूब चैनल Unfolding Humans संग बात करते हुए तनिषा मुखर्जी ने बताया कि जब वो 'बिग बॉस' का हिस्सा बनी थीं, तब उन्हें यह मालूम नहीं था कि घर का माहौल उन्हें इस तरह प्रभावित कर सकता है। तनिषा कहा कि वो उस समय इतनी तेज नहीं थीं और रिएलिटी शो के पीछे काम करने वाले तरीकों को अच्छी तरह नहीं समझती थीं। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Imran Khan को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं Lekha Washington, दिया मुंहतोड़ जवाब)

तनिषा के मुताबिक शो में कंटेस्टेंट्स को कई बार ऐसी परिस्थितियों में रखा जाता है, जहां उन्हें एक-दूसरे का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में उनके बीच नजदीकियां बढ़ जाती हैं। वो एक-दूसरे से इमोशनल तौर पर कनेक्ट होने लगते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि कंटेस्टेंट्स को कभी एक ही टीम में रखा जाता है तो कभी मुश्किल परिस्थितियों में साथ रहने का मौका मिलता है। इस तरह की चीजें लोगों के बीच इमोशनल चीज पैदा कर देती हैं, जिसे बाद में समझना इतना आसान नहीं होता है।

तनिषा मुखर्जी ने बताया कि 'बिग बॉस' उनके लिए एक सीख साबित हुआ। इसने उन्हें लोगों के साथ रिश्ते बनाने और भावनात्मक फैसले लेने के मामले में अधिक सतर्क रहना सिखाया।

'बिग बॉस 7' में शुरू हुई थी तनिषा-अरमान की लव-स्टोरी

तनिषा मुखर्जी और अरमान कोहली की नजदीकियां साल 2013 में प्रसारित हुए 'बिग बॉस 7' में बढ़ी थीं। शो में दोनों का रिश्ता काफी चर्चा में रहा था। शो खत्म होने के बाद भी दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं जारी रहीं। उस समय अरमान ने भी तनिषा को अपनी जिंदगी का अहम हिस्सा बताया था। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और साल 2014 में उनके अलग होने की खबरें सामने आईं। इस रिश्ते के बारे में तनिषा ने कहा था कि दोनों की सोच में काफी अंतर था। यही वजह थी कि उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article