दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस ने खुद के दम पर बड़ा नाम बना लिया है। दीपिका पादुकोण अब बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से एक बन गई है। ये पहली बार नहीं है कि दीपिका पादुकोण ने फीस के चलते किसी बड़ी फिल्म के ऑफर को रिजेक्ट किया हो। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है।
संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट से बाहर निकलने की खबरों के बीच दीपिका का एक पुराना इंटरव्यू फिर से सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि फीस के कारण एक फिल्म को ठुकरा दिया था। सोशल मीडिया पर कई दिनों से ऐसी चर्चा है कि एक्ट्रेस ने फीस के चलते स्पिरिट को छोड़ दिया है, लेकिन दीपिका ने आधिकारिक तौर पर स्पिरिट छोड़ने की पुष्टि नहीं की है।
मुझे पता है कि मेरी कीमत क्या है
पुराने इंटरव्यू में एक्ट्रेस बोल रही हैं कि-"जब मैंने अपनी कीमत बताई, तो निर्देशक ने कहा कि वह इतना पैसा नहीं दे सकता क्योंकि उसे मेल एक्टर को फीस देनी थी। तो मैंने कहा, ठीक है, फिर अलविदा, क्योंकि मैं अपना ट्रैक रिकॉर्ड जानती हूँ। मुझे पता है कि मेरी कीमत क्या है। आखिरकार, मैं रात को यह जानकर सोना नहीं चाहती थी कि मेरा भी उतना ही रचनात्मक योगदान है, लेकिन मुझे कम भुगतान किया जा रहा है। मैं इससे सहमत नहीं थी।" संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म स्पिरिट के लिए दीपिका पादुकोण ने 20 करोड़ की डिमांड की थी, लेकिन तृप्ति डिमरी को इस फिल्म के लिए 6 करोड़ रुपये फीस मिल रही है। ये उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है
इस फिल्म में नजर आएं दुआ की मम्मी
दीपिका आखिरी बार रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन में नजर आई थी। इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार जैसे सितारे नजर आए थे। दीपिका जल्द ही कल्कि 2898 AD पार्ट-2 में नजर आएंगी।
