War 2 Trailer Release Update: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस निर्माता आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) के बैनर तले बन रही फिल्म 'वॉर 2' का इंतजार सभी फैन्स बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। इस मूवी में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR) अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर मेकर्स ने फिल्म 'वॉर 2' (War 2) का टीजर जारी किया था, जो लोगों को खूब पसंद आया। इस टीजर में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ऑनस्क्रीन भिड़ंत देखने को मिली थी। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'वॉर 2' के ट्रेलर को रिलीज करने की तैयारियां अब मेकर्स ने शुरू कर दी हैं।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' का ट्रेलर अगले हफ्ते रिलीज किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर लगभग 3 मिनट लंबा रखा है। इस बात में कोई शक नहीं है कि 'वॉर 2' की हाइप लोगों के अंदर काफी बढ़ गई है। सुनने में यह भी आ रहा है कि इस ट्रेलर को मेकर्स थिएटर में पेश करेंगे। पोर्टल से जुड़े सूत्र के मुताबिक के मुताबिक मेकर्स ट्रेलर के रिलीज होने के बाद 'वॉर 2' के 2 गाने भी लोगों के बीच पेश करेंगे।
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' का निर्देशन अयान मुखर्जी द्वारा किया गया है। इस मूवी में कियारा आडवाणी अहम भूमिका में दिखाई देंगी। 'वॉर 2' सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 'वॉर' का सीक्वल है, जो 2019 में रिलीज हुई थी। 'वॉर 2' 14 अगस्त के दिन बड़े परदे पर दस्तक देगी।
