Hrithik Roshan's Look From War 2: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने नई फिल्म 'वॉर 2' (War 2) की शूटिंग काफी समय पहले ही शुरू कर दी थी। फिल्म 'वॉर' को जहां सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया था, वहीं दूसरी ओर 'वॉर 2' के लिए निर्माताओं ने बतौर डायरेक्टर अयान मुखर्जी को ऑनबोर्ड लिया है। 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन को कबीर के रोल में देखने के लिए फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैन्स की इसी बेताबी को देखते हुए अब हमारे साथ 'वॉर 2' के सेट से ऋतिक रोशन की एक्सक्लूसिव पिक्स हाथ लगी हैं। इन पिक्स में ऋतिक रोशन का दमदार लुक साफ नजर आ रहा है।
Zoom ने ऋतिक रोशन को फिल्म 'वॉर 2' के सेट पर ऑल-ब्लैक लुक में कैद किया। इन पिक्स में ऋतिक रोशन का चेहरा खूब से लथपथ नजर आ रहा है। ग्रे हेयर में उनका धांसू लुक फैन्स को पसंद आ रहा है। इन पिक्स में ऋतिक रोशन इसी से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। पिक्स ने फैन्स की बेताबी और बढ़ा दी है। हम आपको अब ज्यादा देर तक ऋतिक रोशन की इन एक्सक्लूसिव पिक्स को देखने से नहीं रोकेंगे।
बता दें 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन को पहली बार साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर जूनियर एनटीआर के साथ देखा जाएगा। खबरें थी कि फिल्म में जूनियर एनटीआर एक विलेन के रोल में दिखाई देंगे लेकिन ऐसा नहीं उन्हें भी एक इंडियन एजेंट के किरदार में देखा जाएगा। फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में दिखाई देंगी।
