बॉलीवुड

Vivek Oberoi ने एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या पर सालों बाद किया कमेंट, ब्रेकअप को लेकर कहीं ये बड़ी बात

विवेक ओबेरॉय लंबे समय से अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विवेक ओबेरॉय ने अपनी जर्नी और करियर में डाउनफॉल के बारे में विस्तार से बात की है। इस बातचीत के दौरान एक्टर ने ऐश्वर्या राय बच्चन सलमान खान को लेकर भी बातें कहीं हैं।

Image

Vivek Oberoi

विवेक ओबेरॉय लंबे समय से अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। भले ही विवेक ओबेरॉय अभी फिल्मों में नजर नहीं आ रहे हो, लेकिन एक्टर अभी 1200 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विवेक ओबेरॉय ने अपनी जर्नी और करियर में डाउनफॉल के बारे में विस्तार से बात की है। इसी इंटरव्यू में एक्टर ने एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय बच्चन और उनके पति अभिषेक बच्चन और सलमान खान को लेकर भी कुछ कमेंट किया है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है।

जब ऐश्वर्या राय और सलमान खान को लेकर एक्टर से पूछा गया तो उन्होंने कहा-"भगवान उनका भला करे" और अभिषेक बच्चन के बारे में पूछे जाने पर एक्टर ने उन्हें "स्वीटहार्ट" कहा। रिपोर्ट के अनुसार विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय एक समय में रिलेशनशिप में थे, लेकिन सलमान खान के साथ कुछ विवाद के बाद विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विवेक ओबेरॉय ने खुलेआम कहा था कि सलमान ने उन्हें ऐश्वर्या राय से अलग रहने की धमकी दी थी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद से एक्टर को फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया था, जिसके बाद वो एन्टरप्रेन्योर बन गए थे।

प्लास्टिक की मुस्कुराहट

इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने कहा-"मुझे जीवन का सारा उद्देश्य पता है। शायद मैं एक अजीब ही आदमी बन जाता। एक अजीब सी जिंदगी बिताता शायद प्लास्टिक की मुस्कुराहट लेकर जीता। मैं खुद प्लास्टिक बन जाता।

ब्रेकअप को लेकर एक्टर ने कही ये बात

विवेक ओबेरॉय ने कहा-"आपका ब्रेकअप दुनिया भर में एक खबर बन जाता है। अगर कोई आपकी ज़िंदगी से जा रहा है, तो इसे इस तरह से सोचें। एक छोटे बच्चे से लॉलीपॉप कीचड़ में गिर जाता है तो क्या उसकी मां उसे वो लॉलीपॉप खाने देगी। नहीं ना? क्योंकि वो गंदा हो गया है? इस तरह जिंदगी भी आपको एक नया जीवन साथी देगी। आप जितना अधिक समय तक दर्द के साथ रहेंगे यह उतना ही अधिक बढ़ेगा।"

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article