बॉलीवुड

पति विराट कोहली के साथ अयोध्या पहुंची अनुष्का शर्मा, हनुमान गढ़ी में टेका माथा

Anushka Sharma-Virat Kohli at Hanuman Garhi: आज सुबह-सुबह संडे के दिन अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma) और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली( Virat Kohli) अयोध्या स्थितः हनुमान गढ़ी के दर्शन करने पहुंचे। सोशल मीडिया पर विराट-अनुष्का की तस्वीरें वीडियो जमकर वायरल हो रही है। लोग उनके सादगी भरे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

Image

Anushka Sharma-Virat Kohli at Hanuman Garhi

Anushka Sharma-Virat Kohli at Hanuman Garhi: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर अपनी आध्यात्मिक लाइफ में व्यस्त नजर आ रही है। अभिनेत्री लंदन में रहकर अपने बच्चों को पाल रही है। इसी के साथ वह समय-समय पर इंडिया आती रहती है। कुछ दिन पहले जहां अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली( Virat kohli) के साथ वृंदावन धाम पहुंची थी, अब एक बार फिर से वह भगवान की शरण में आ गई है। इस बार अनुष्का-विराट अयोध्या के हनुमान मंदिर के दर्शन करते नजर आए हैं।

आज सुबह-सुबह संडे के दिन अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma) और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली( Virat Kohli) अयोध्या स्थितः हनुमान गढ़ी के दर्शन करने पहुंचे। जैसे ही स्टार्स के आने का पता चला तो लोगों की भीड़ मंदिर के बाहर जमा हो गई, ऐसे में भारी सिक्युरिटी के साथ स्टार कपल को अंदर ले जाया गया। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों बेहद सिम्पल अंदाज में नजर आए। मंदिर दर्शन के लिए अनुष्का शर्मा ने पिंक और व्हाइट कुर्ती पहनी थी। वहीं विराट कोहली भी एक सिम्पल व्हाइट शर्ट में नजर आ रहे हैं। कपल ने दर्शन करने के बाद वहाँ के महंत से भी मुलाकात की।

सोशल मीडिया पर विराट-अनुष्का की तस्वीरें वीडियो जमकर वायरल हो रही है। लोग उनके सादगी भरे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। इतने बड़े स्टार कपल होने के बाद भी विराट-अनुष्का भक्तिभाव में लीन रहते हैं और अपने देश की संस्कृति पर बेहद विश्वास करते हैं। बात करें अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की तो अभिनेत्री ने अपनी बेटी के जन्म के बाद से ही काम से ब्रेक लेने का फैसला कर लिया था। उसके बाद जब उन्हें दूसरी संतान बेटा हुई तब वह लंदन में शिफ्ट हो गई।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article