बॉलीवुड

Vikram Vedha Review: फुल पैसा वसूल है विक्रम वेधा, ऋतिक और सैफ की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने किया इंप्रेस

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 07:17 AM IST

Film Vikram Vedha Review: ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा इस वर्ष 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है, यहां जानें पुष्कर-गायत्री के निर्देशन में बनी यह फिल्म फुल पैसा वसूल है या नहीं।

Image

Vikram Vedha Review: फुल पैसा वसूल है विक्रम वेधा, ऋतिक और सैफ की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने किया इंप्रेस

KEY HIGHLIGHTS
  • 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी विक्रम वेधा।
  • मुख्य भूमिका में नजर आएंगे ऋतिक रोशन और सैफ अली खान।
  • पुष्कर-गायत्री के निर्देशन में बनी है फिल्म विक्रम वेधा।

Hrithik Roshan And Saif Ali Khan Film Vikram Vedha Review: ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की बहुचर्चित फिल्म विक्रम वेधा अब कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले इस फिल्म को क्रिटिक्स अच्छा रिव्यू दे रहे हैं। जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से फैंस बॉलीवुड के इन दोनों हैंडसम हंक की यह फिल्म देखने को बेकरार हैं। इस फिल्म के ट्रेलर में यह दोनों अभिनेता जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन जहां एक नए अवतार में नजर आएंगे वहीं सैफ अली खान को एक रॉकिंग पुलिस ऑफिसर के किरदार में देखा जाएगा। बायकाॅट बाॅलीवुड ट्रेंड के बीच यह दर्शकों को इंप्रेस करने में कितनी सफल होगी यह तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल देश के जाने-माने फिल्म समीक्षक और बिजनेस एनालिस्ट तरण आदर्श ने विक्रम वेधा पर अपना रिव्यू दिया है।

तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए सिर्फ एक शब्द में विक्रम वेधा का रिव्यू दिया। तरण ने विक्रम वेधा को 4 स्टार देते हुए इसे कमाल का बताया। इसके साथ उन्होंने लिखा 'यह इंगेजिंग, दिलचस्प और मनोरंजक फिल्म है जिसे बेहतरीन तरीके से लिखा और शानदार तरीके से एग्जीक्यूट किया गया है। विक्रम वेधा में स्टाइल से लेकर सस्पेंस तक सब कुछ है। ऋतिक रोशन और सैफ अली खान फायर‌ हैं। इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए।' इसके बाद तरण ने और ट्वीट करते हुए यह कहा कि 'ऋतिक और सैफ की जबरदस्त परफॉर्मेंस इस फिल्म को और शक्ति दे रही है। ऋतिक रोशन स्क्रीन पर अपना जादू बिखेर रहे हैं वहीं सैफ अली खान भी हर कदम पर अपना बेहतरीन परफॉर्मेंस दे रहे हैं।'

Taran Adarsh One Word Review To Film Vikram Vedha

Taran Adarsh One Word Review To Hrithik Roshan And Saif Ali Khan Starrer Film Vikram Vedha

इसके बाद तरण आदर्श ने फिल्म के निर्देशक पुष्कर और गायत्री की तारीफ करते हुए यह लिखा कि 'प्लॉट बहुत साधारण है लेकिन ट्विस्ट्स ने इस फिल्म पर चार चांद लगा दिए हैं।' यह फिल्म आर माधवन और विजय सेतुपति की तमिल फिल्म 'विक्रम वेधा' का हिंदी रिमेक है। इस एक्शन-थ्रिलर ‌फिल्म के राइटर और डायरेक्टर पुष्कर और गायत्री हैं जो 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article