Vikram Vedha Advance Booking: ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म विक्रम वेधा की एडवांस बुकिंग को देखते हुए लग रहा है कि बॉलीवुड दोबारा ट्रैक पर लौट रहा है। विक्रम वेधा 30 सितंबर को रिलीज हो रही है। इसके साथ ही ऋतिक रोशन के फैंस का उनको बड़े पर्दे पर लेखने का लंबा इंतजार भी खत्म हो जाएगा।
बता दें कि विक्रम वेधा को भारत के अलावा 100 से अधिक देशों में रिलीज किया जा रहा है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म की एडवांस बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। एडवांस बुकिंग में यह फिल्स अच्छा परफोर्म कर रही है।
एडवांस बुकिंग में फिल्म करेगी इतना कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार विक्रम वेधा एडवांस बुकिंग के जरिए छह करोड़ रुपए से आठ करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती है। हालांकि ध्यान देने योग्य बात यह है कि ब्रह्मास्त्र फिल्म के मुकाबले विक्रम वेधा की एडवांस बुकिंग काफी कम है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र के बाद अब विक्रम वेधा भी एक अच्छी फिल्म बन सकती है।
इस फिल्म की रीमेक है विक्रम वेधा
विक्रम वेधा फिल्म भी एक रीमेक फिल्म है। साउथ की ऑरिजनल फिल्म का नाम भी विक्रम वेधा ही है। इस फिल्म में विजय सेतुपति और आर माधवन अहम भुमिका निभाते नजर आए। यह फिल्म विक्रम और बेताल की लोक कथाओं पर ही आधारित है। वहीं बता दें कि इस फिल्म का बजट 11 करोड़ रुपए था। इस फिल्म को भारी सफलता हांसिल हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 60 करोड़ रुपए से अधिक का कलेक्शन किया था।
अब बॉलीवुड में बन रही विक्रम वेधा में ऋतिक रोशन एक गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं। वहीं, सैफ अली खान पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। अभिनेत्री राधिका आप्टे भी अहम भुमिका निभाती नजर आएंगी।
रणबीर ने फैंस से फिल्म देखने की गुजारिश की
अभिनेता रणबीर कपूर ने हाल ही में फैन से थिएटर पर जाकर विक्रम वेधा फिल्म देखने की गुजारिश की है। रणबीर ने बताया 'ब्रह्मास्त्र 2 और 3 की शूटिंग भी जल्द शुरू होने जा रही है। इससे पहले अगले हफ्ते एक बहुत अच्छी फिल्म विक्रम वेधा आ रही है। उसे भी सपोर्ट करें। बहुत-बहुत धन्यवाद।'
