Vijay Sethupathi not to Star in Ramayana: मशहूर निर्माता-निर्देशक नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म 'रामायण' (Ramayana) कई वजह से चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी की स्टारकास्ट को लेकर आए दिन नई-नई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। मेकर्स ने रणबीर कपूर को भगवान राम और साई पल्लवी को माता सीता के किरदार के लिए फाइनल किया है। वहीं दूसरी ओर कई रिपोर्ट्स में बार-बार यह दावा किया गया था कि साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) को निर्माताओं ने रावण के भाई विभीषण के किरदार के फाइनल किया है। मगर अब इन खबरों की असली सच्चाई सामने आ गई है।
'रामायण' का हिस्सा नहीं हैं विजय सेतुपति
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक सीनियर जर्नलिस्ट सुभाष के झा से बात करते हुए विजय सेतुपति ने नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में अपनी कास्टिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अभिनेता इन खबरों का खंडन करते हुए कहा, 'नहीं, सर। मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं हूं। पता नहीं यह खबर खान से आ रही है।' विजय सेतुपति यह क्लियर कर दिया है कि वो रणबीर कपूर की 'रामायण' में नजर नहीं आने वाले हैं। (इसे भी पढ़ें: कांच की तरह इन 5 सेलेब्स का दिल चकनाचूर कर दो बच्चों के पिता पर फिदा हुईं करीना कपूर, रचाई शादी)

Ranbir Kapoor
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया है कि नितेश तिवारी की रामायण में रावण के सबसे बड़े बेटे और लंका के युवराज मेघनाद (इंद्रजीत) का रोल राघव जुयाल नजर आएंगे। उनका किरदार 'रामायण पार्ट 2' में दिखेगा, जो दिवाली 2027 में रिलीज होगी। विजय सेतुपति के अलावा विक्रांत मैसी ने भी यह कन्फर्म कर दिया है कि उन्हें 'रामायण' का कोई किरदार ऑफर नहीं हुआ था। बता दें 'रामयाण' में यश को लंकापति रावण का रोल निभाएंगे। सनी देओल और रवी दुबे 'हनुमान' और 'लक्ष्मण' की भूमिका निभाएंगे।
